फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Leave medicine aside, you don't even get water here.

Jhajjar-Bahadurgarh News: दवाई तो दूर यहां पानी तक नहीं मिलता

Sat, 19 Oct 2024 05:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 19 Oct 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Leave medicine aside, you don't even get water here.
: हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल के समक्ष हाथ जोड़कर दवाईयां न मिलने की शि
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल शुक्रवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची तो मरीजों ने उनके सामने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। मरीजों ने दवाएं और पीने का पानी न मिलने की शिकायत की। उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं तुंरत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने सुबह साढ़े 10 बजे सीएमओ ब्रह्मदीप सिंह और पीएमओ मंजू कादयान सहित अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल परिसर में वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल की। उन्होंने मरीज और उनके साथ आए तीमारदारों से अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछा। उपचार के लिए आए सुनील कुमार ने कहा कि अस्पताल में दवा नहीं मिलती। महिला मरीज शकुंतला ने उन्हें अस्पताल में पीने का पानी तक नही मिलता। बाहर से लाना पड़ता है।
विज्ञापन

मरीजों की ओर से की गई शिकायत पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों से नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की और अस्पताल में खराब पड़ी सेवाओं को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। दवाएं पर्याप्त होनी चाहिए। इस मौके पर एसएमओ विनय कुमार, डीएमएस डॉ. देवेंद्र मेघा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. ममता, एसएचओ महिला थाना राजेश कुमारी, एसएचओ सिटी थाना हरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट खराब रहती है

एक अन्य मरीज विनोद कुमार ने बताया कि अस्पताल में लंबे समय से लिफ्ट खराब है। कई ओपीडी ऊपर की मंजिल पर हैं। वहां तक पहुंचने में परेशानी होती है। बुजुर्ग मरीज इससे काफी परेशान हैं।

सामाजिक संगठनों ने सुविधाओं की मांग की
सामाजिक संस्थाओं जन संघर्ष समिति के कन्वीनर सुमित छिकारा, नवीन चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धनराज तहलान, ब्रह्म सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश खोखर, जनता जनार्दन सेवा समिति के महासचिव सतवीर सिंह दहिया ने एक पत्र सौंपकर उन्हें अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा करने की मांग की। इस पर उन्होंने लोगों को जल्द से जल्द उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखते हुए उन्हें पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed