फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Leadership skills are necessary to achieve fame in any field: Dr. Rajesh

किसी भी क्षेत्र में ख्याति हासिल करने के लिए नेतृत्व कौशल जरूरी : डॉ. राजेश

Thu, 15 Feb 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 15 Feb 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Leadership skills are necessary to achieve fame in any field: Dr. Rajesh
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में व्याख्यान देते हुए ​शिक्षक ।स्त्रोत संस्थान
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय स्थित प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में नेतृत्व एवं रोजगार के अवसर विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान कार्यक्रम में पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक के भूगोल प्राध्यापक एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. राजेश कुमार ने नेतृत्व कौशल की कला एवं रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में किसी भी क्षेत्र में ख्याति हासिल करने के लिए नेतृत्व कौशल का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व कौशल विकसित करने के टिप्स दिए और बताया कि किस प्रकार रोजगार के विभिन्न अवसरों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी अपनी तैयारी कर सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कौशलों की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी पारिवारिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि कैसी भी हो, लेकिन यदि उनमें मेहनत करने का जज्बा है तो निश्चित तौर पर सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed