फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lawyer murdered with sharp weapon after being summoned for a case, anger in Bar Association

Jhajjar-Bahadurgarh News: केस के बहाने बुलाकर वकील की तेजधार हथियार से हत्या, बार एसोसिएशन में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Lawyer murdered with sharp weapon after being summoned for a case, anger in Bar Association
05jjrp06- मृतक देवराज चाहर का फाइल फोटो।
झज्जर। माता गेट मोहल्ला में किराये के मकान पर रहने वाले झज्जर बार सदस्य वकील देवराज चाहर की बुधवार देर रात गला पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप सांपला (रोहतक) के कुलताना निवासी हिमांशु पर लगा है जिसने वकील को केस के सिलसिले में छारा चुंगी के पास बुलाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को सिलानी गांव में वकील का अंतिम संस्कार किया गया। बार एसोसिएशन झज्जर और बहादुरगढ़ ने हत्या के विरोध में वर्क सस्पेंड भी रखा और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पुलिस ने पिता की शिकायत पर हिमांशु व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिलानी जालिम गांव निवासी पिता जगत सिंह चाहर ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे व एक बेटी है। उनके छोटे बेटे देवराज सिंह चाहर झज्जर कोर्ट में वकील थे। देवराज माता गेट मोहल्ला के पास पत्नी स्वीटी के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार-पांच मार्च की रात लगभग 10 बजे स्वीटी का फोन आया कि देवराज को हिमांशु बुलाकर ले गया था और तेजधार हथियार से गले में चोटें मारी हैं। वह देवराज को रोहतक पीजीआई लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर पिता जगत सिंह पीजीआई पहुंचे जहां देवराज की मौत हो चुकी थी।
स्वीटी ने बताया कि हिमांशु ने अन्य लोगों के साथ मिलकर देवराज की हत्या की है। देवराज ने 2020 में सचिव पद पर बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ा था।

हिमांशु का था घर आना-जाना
देवराज के ससुर प्रकाश ने बताया कि हिमांशु का उनके घर आना-जाना था। कभी-कभी उसे गाड़ी चलाने के लिए भी देवराज बुला लेते थे। उसने बुधवार रात को छारा चुंगी के पास देवराज को बुलाया था और कहा था कि कोई केस है, उसे दो-ढाई लाख मिलेंगे। वह कुछ हिस्सा उसे भी दे दे। देवराज के जाने के बाद बेटी का कॉल आया कि देवराज को हिमांशु ने मारा और वह खून से लथपथ है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं।

एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
वकील ने करीब एक साल पहले गुभाना निवासी स्वीटी से प्रेम विवाह किया था। स्वीटी की यह दूसरी शादी थी और पहले पति से एक बेटा भी है। शादी के बाद देवराज ने ही बच्चे को अपना नाम दिया था। देवराज का परिवार मूल रूप से सिलानी गांव का रहने वाला था। वह फिलहाल शहर के माता गेट मोहल्ले में पत्नी स्वीटी और बेटा शौर्य के साथ किराए के मकान में रहते थे। उनके साथ ससुर प्रकाश और दिव्यांग साला भी रहते थे। देवराज पिछले 12 साल से झज्जर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। वह अधिकतर क्रीमिनल केसों को देखते थे।
एसोसिएशन ने जताया रोष, पूरा दिन वर्क सस्पेंड रखा
वकील की हत्या पर बार एसोसिएशन ने रोष जताया और पूरा दिन वर्क सस्पेंड रखा। बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक गोयल ने बताया कि उनके साथी वकील देवराज की गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले का जल्द खुलासा किया जाए और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। दीपक गोयल ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यदि फिर भी जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड का फैसला भी किया जा सकता है।

पुलिस ने तीन टीम गठित की, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
इस माले के बाद पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर दिया गया। इसमें शहर थाना, सीआईए और स्पेशल स्टॉप की टीमें शामिल हैं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगालने का काम किया।


वर्जन
वकील हत्या के मामले में हिमांशु को नामजद कर अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन टीमों का गठन किया गया है, जो आरोपियों की तलाश में लगी हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
सुरेंद्र कुमार, एसीपी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article