फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Large batch of farmers will come from Punjab on 10 and 12 May

10 और 12 मई को पंजाब से आएंगे किसानों के बड़े जत्थे

Thu, 06 May 2021 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Large batch of farmers will come from Punjab on 10 and 12 May
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर पर किसानों का धरना वीरवार को भी जारी रहा। संयुक्त किसान मोर्चा की मुख्य सभा में किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि 10 और 12 मई को खनौरी बॉर्डर के रास्ते पंजाब से किसानों के बड़े जत्थे दिल्ली की सीमाओं के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब के मास्टर बलवंत सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बहुत बड़ी जीत यह है कि हमने सभी टोल प्लाजा 10 माह से बंद कर रखे हैं। हमारे टैक्स से ही सड़कें बनी और हम पर ही टैक्स लगा दिया। सरकार ने कोरोना का नाम लेकर हम पर कानून थोप दिए। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कानून रहेंगे हम सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। हरियाणा के लोगों ने मुख्यमंत्री का भी हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया। आप, अकाली, कांग्रेस व बीजेपी किसी की भी रैली नहीं होने देंगे। 70 साल से किसान दुखी है। अब सरकार ने सबकुछ प्राइवेट के हवाले कर दिया गया है। पंजाब हरियाणा ने इकठ्ठा होकर पूरे देश को एक कर दिया है।
विज्ञापन

कीर्ति किसान यूनियन के अमरजीत सिंह हनी ने कहा कि अब उस बंदे के हाथ में पूरे देश की कमान है जो किसी की नहीं सुनता। अब देश की अर्थव्यवस्था डावांडोल हो चुकी है। देश में लोग बिना ऑक्सीजन, बिना दवाई, बिना अस्पताल मर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री रैलियों में व्यस्त रहे। इस सरकार ने लोगों की जिंदगी के लिए कोई अस्पताल नया नहीं बनाया। यह नया संसद भवन बना रही है, जिस पर लागत 1300 करोड़ आएगी। यह जनता के लिए खर्च हो सकता था। देहाती मजदूर सभा सिरसा के तेजिंदर सिंह, बठिंडा के गुरचरण सिंह, मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन पंजाब के प्रधान धन्नामल गोयल और सुमित ने भी टीकरी बॉर्डर सभा में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed