{"_id":"65f5efb0369ff94b15068954","slug":"lanes-will-be-built-in-ward-3-with-rs-86-lakhs-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-106226-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड तीन में 86 लाख से बनेंगी गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड तीन में 86 लाख से बनेंगी गलियां
Sun, 17 Mar 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी व अन्
बहादुरगढ़। शहर के वार्ड तीन के अधीन आने वाली कई कॉलोनियों में सीसी गली का निर्माण होगा। शनिवार को पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी व पार्षद समेत अन्य ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। इन गलियों के निर्माण पर 86 लाख रुपये खर्च होंगे। नेताओं का यहां पहुंचने पर पार्षद राजेश मकड़ौली व वार्डवासियों ने स्वागत किया। वार्डवासियों ने पूर्व विधायक कौशिक व चेयरपर्सन सरोज राठी के समक्ष कई समस्याएं भी रखीं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को उनका जल्द समाधान करने के लिए कहा।
शहर के लाइनपार क्षेत्र के वार्ड तीन के न्यू पटेल पार्क से गली निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि 86 लाख की लागत से विकास कार्य होंगे। करीब दो माह में वार्ड-3 के न्यू पटेल पार्क, विकास नगर व सूरत नगर की कई अप्रोच गलियां सीसी से बनकर तैयार होंगी। नेताओं ने ठेकेदार व अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई व लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। गली निर्माण कार्य में गुणवत्ता सामग्री को लेकर पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने वार्डवासियों से भी कहा कि यदि उन्हें किसी तरह की अनियमितताएं निर्माण कार्य में नजर आती है तो तुरंत चेयरपर्सन, अधिकारियों व उनके संज्ञान में लाएं। कौशिक ने कहा कि जब से नगर परिषद में भाजपा चेयरपर्सन सरोज राठी ने कार्यभार संभाला है तभी से शहर के हर वार्डों में विकास कार्य हो रहे हैं। लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा। इस मौके पर पार्षद अशोक शर्मा, पवन रोहिल्ला, विशाल बराही, कृष्ण चंद्र, नगर परिषद ईओ संजय रोहिल्ला, एमई अर्जुन सिंह, जेई संदीप समेत अन्य मौजूद रहे।