फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   land scame

करोड़ों की जमीन के फर्जीवाड़े में अब कानूनगो काबू

Sat, 06 Feb 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
land scame

शिवालय की करोड़ों की जमीन का इंतकाल धोखाधड़ी से किसी अन्य के नाम करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कानूनगो यज्ञदत्त को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उसे कोर्ट में पेश कर मामले में पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले ही कलानौर के तहसीलदार प्रमोद चहल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिस समय धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया, तब यज्ञदत्त पटवारी था और अब प्रमोशन पाकर कानूनगो बन चुका है।
विज्ञापन


लघु सचिवालय परिसर से डीएसपी धीरज कुमार ने पुलिस टीम के साथ उसे काबू किया। इस मामले में झज्जर में 17 अक्तूबर को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। तहसीलदार व 9 अन्य पर आरोप हैं कि उन्होंने मंदिर के लिए दान दी गई करीब 40 करोड़ रुपये कीमत की जमीन का इंतकाल फर्जी तरीके से किसी अन्य के नाम कर दिया। एसपी सुमित कुमार ने यज्ञदत्त की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
झज्जर के महाजन हरदेव सहाय ने करीब 150 वर्ष पहले 42 कनाल 7 मरला जमीन शिवालय के लिए दान दी थी। हालांकि जमीन का मालिकाना हक परिवार के नाम ही चला आ रहा था।

जमीन के ठेके आदि से होने वाली कमाई मंदिर को समर्पित थी। मंदिर में रहने वाले पुजारी ही जमीन के संरक्षक बने थे। बाद में हरदेव सहाय का परिवार शहर छोड़कर चला गया। वर्तमान में उसी परिवार से जुड़े एक सदस्य जो कि हेलीमंडी में रहते हैं। बाद में शहर के एक व्यक्ति सुरेंद्र हरित उर्फ मुन्ना पंडित ने तहसीलदार व अन्य से मिलकर शिवालय के लिए छोड़ी गई करीब साढ़े पांच एकड़ जमीन का इंतकाल फर्जी तौर से अपने नाम करवा लिया।

मामले की भनक बाद में हेलीमंडी, गुड़गांव में रहने वाले महाजन परिवार के सदस्य मदन लाल को लगी तो उसने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच एसपी ने डीएसपी धीरज कुमार को सौंपी। जमीन का फर्जीवाड़ा सामने आया तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।


मामले में तीसरी गिरफ्तारी

धोखाधड़ी के इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 30 दिसंबर को पुुलिस ने रोहतक में कार्रवाई करते हुए तहसीलदार प्रमोद चहल को गिरफ्तार किया था। सुरेंद्र उर्फ मुन्ना पंडित इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कानूनगो यज्ञदत्त की गिरफ्तारी के साथ ही अन्य आरोपियों में भी हड़कंप मच गया है।


धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने तहसीलदार प्रमोद चहल के बाद अब एक और आरोपी यज्ञदत्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की कार्रवाई में लगी है। यज्ञदत्त को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
- सुमित कुमार, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed