{"_id":"65f60cbdeb0dc8ea67069747","slug":"land-near-amarhedi-crosses-rs-1-crore-per-acre-jhjhar-news-c-199-1-sroh1006-114455-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अमरहेड़ी के पास की जमीन एक करोड़ प्रति एकड़ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अमरहेड़ी के पास की जमीन एक करोड़ प्रति एकड़ के पार
Sun, 17 Mar 2024 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
जींद। लोकसभा चुनाव की तारीख निर्धारित हो चुकी है। वर्ष 2024 चुनावी साल है, जिसके लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे। लोगों का यह साल चुनावी दौर में ही गुजर जाएगा। जिला प्रशासन ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नए कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट तैयार कर साइट पर अपलोड कर दिया है लेकिन नया कलेक्टर रेट लोगों को राहत देने वाला नहीं है। नए कलेक्टर रेट में गांव से लेकर शहर तक की जमीन महंगी हुई है, जिसके रेट में दस से लेकर 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
अमरहेड़ी के पास कृषि योग्य भूमि के भाव में एक करोड़ प्रति एकड़ के पार हो गए हैं, जो पिछले कलेक्टर रेट में 95 लाख के आसपास भाव था। नए वित्त वर्ष 2024-25 में जमीन की खरीद-फरोख्त करते समय रजिस्ट्री के रूप् में दी जाने वाली स्टांप डयूटी पहले के मुकाबले ज्यादा चुकानी होगी, जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। शहर, गांव और कृषि योग्य भूमि पर कलेक्टर रेट में प्रति वर्ग गज दस से लेकर 15 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। तहसीलों के गांवों की कृषि भूमि के प्रति एकड़ कलेक्टर रेट भी पांच से दस प्रतिशत तक बढ़ने प्रस्तावित हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से दावे-आपत्ति मांगी है, जिस भी व्यक्ति को संबंधित क्षेत्र में कलेक्टर रेट में ज्यादा बढ़ोत्तरी लग रही है तो वह जमाबंदी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
बॉक्स
एक करोड़ के पार हुआ अमरहेड़ी के पास एकड़ का भाव
अमरहेड़ी में सड़क किनारे कृषि भूमि के कलेक्टर रेट में काफी इजाफा हुआ है। जहां पहले एक एकड़ का भाव 94 लाख 50 हजार था वहीं अब नए कलेक्टर रेट के हिसाब से एक करोड़ तीन लाख 95 हजार तक पहुंच गया है। इसके अलावा अमरहेड़ी के आसपास क्षेत्र में एकड़ के भाव 57 लाख 75 हजार थे वहीं अब 63 लाख 52000 हो गए हैं। अशरफगढ़ में हाईवे के किनारे पिछले साल एकड़ का भाव 63 लाख रुपये था और अब 69 लाख 30 हजार रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
फव्वारा चौक पर 20 प्रतिशत बढ़े जमीन के भाव
शहर के फव्वारा चौक से शहर थाना पुलिस एरिया तक जहां पहले कलेक्टर रेट 68 हजार 250 रुपये था वहीं अब नए कलेक्टर रेट में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होकर 81 हजार 900 रुपये हो गया है। इसके अलावा फव्वारा चौक से रामराये गेट तक पुराना रेट 54 हजार 400 था वहीं अब नया रेट 55 हजार 440 हो गया है। इनके अलावा गांधी नगर रोहतक रोड पर दस प्रतिशत बढक़र जमीन के भाव 6930 रुपये प्रति वर्ग गज हो गए हैं। गोहाना रोड सडक़ के साथ-साथ जहां कलेक्टर रेट एक करोड़ 15 लाख 50 हजार प्रति एकड़ था वहीं अब एक करोड़ 27 लाख पांच हजार प्रति एकड़ हो गया है।
बॉक्स
शहर की पॉश कॉलोनियों के बढ़े रेट वर्गगज
कॉलोनी
वर्ष 2023-23
वर्ष 2024-25
स्कीम नंबर-5, 6
33600
36960
स्कीम नंबर-19
31500
34650
सेक्टर-6 से 11
21000
23100
शर्मा नगर
16800
18480
अर्बन एस्टेट-ए ब्लॉक
21000
23100
संकल्प सिटी सेक्टर-15ए
21000
23100
कौशिक नगर
16800
18480
जैन गर्ल्स स्कूल से जयंती मंदिर 11025
12127
हनुमान गली
19425
21367
बॉक्स
व्यवसायिक क्षेत्र के बढ़े रेट
कॉलोनी
वर्ष 2023-23
वर्ष 2024-25
तांगा चौक और पंजाबी बाजार
68250
75075
हरगोबिंद राय मार्किट, हनुमान गली
38850
42735
हुडा मार्किट, डीआरडीए के सामने
39900
43890
हाउसिंग बोर्ड एंड ओल्ड अर्बन एस्टेट
40950
45045
इंदिरा एंड जनता बाजार
60900
66990
देवीलाल ऑटो मार्किट
17850
19635
झांझ गेट से पुरानी सब्जी मंडी
49350
59220
कैथल रोड, अपोलो रोड
19425
21367
लघु सचिवालय के आसपास
39900
43890
वर्जन
जिले में नए कलेक्टर रेट का ड्राफ्ट तैयार कर साइट पर डाल दिया है। 15 अप्रैल तक दावे-आपत्ति मांगे गए हैं। कोई भी व्यक्ति दावे-आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद