{"_id":"606ca1f88ebc3ed82f3ceb38","slug":"land-money-hangs-pocket-susacide-bahadurgarh-news-rtk6032604198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के पैसे नहीं देने पर फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के पैसे नहीं देने पर फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त
विज्ञापन
बाढ़सा गांव में एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपने ही एक रिश्तेदार पर जमीन के पैसे नहीं देने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, जबकि सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुकेश (46) पुत्र सुखबीर ने घर के एक कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। परिजन जब कमरे में गए तो उन्होंने मुकेश को फंदे से लटका हुआ देखा। पुलिस को घटना से अवगत करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक मुकेश की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमें मुकेश ने अपने ही एक रिश्तेदार को जिम्मेदार ठहराया है।
बाढ़सा पुलिस चौकी प्रभारी किरण ने बताया कि सुसाइड नोट में बताया गया है कि कुछ माह पहले मुकेश ने अपनी जमीन एक रिश्तेदार को बेची थी, लेकिन जमीन के बदले में रिश्तेदार ने पैसे देने से मना कर दिया। इसको लेकर कई बार विवाद हुआ, लेकिन जमीन के पैसे नहीं दिए गए। पैसे नहीं मिलने की स्थिति में मुकेश परेशान रहता था। परिजनों ने भी मुकेश के परेशान रहने का कारण पैसों का लेनदेन बताया है। सोसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच अधिकारी किरण के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।