Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lalita Pandey first in 21 km race

Jhajjar-Bahadurgarh News: 21 किमी दौड़ में ललिता पांडे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lalita Pandey first in 21 km race
-फोटो 61 : पंजाब में हुई प्रतियोगिता में बीआरजी के विजेता धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने पंजाब और उत्तर प्रदेश में आयोजित दो अलग-अलग मैराथन प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी फिटनेस और क्षमता का दमदार परिचय दिया। दोनों राज्यों में मिले उत्कृष्ट परिणामों ने बहादुरगढ़ का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया।
विज्ञापन

पंजाब में द ग्रेट माजा रन हाफ मैराथन में महिला धावक ललिता पांडे ने 35-40 आयु वर्ग में 21 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता तरन-तारन जिले के गांव पहुविंड में हुई। इसमें देशभर से धावकों ने भाग लिया। दौड़ की शुरुआत और समाप्ति गुरुद्वारा श्री जन्मस्थान बाबा दीप सिंह से हुई।
विज्ञापन

इसमें पुरुषों में 35-50 आयु वर्ग में गुलाब सिंह ने दूसरा स्थान पाया। 10 किमी दौड़ में राजपाल फिनिशर रहे। उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई दौड़ प्रतियोगिता में 5 और 10 किमी दौड़ में धावकों का अच्छा प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धावक आकाश मिश्रा ने 10 किमी में और अब्बास ने 5 किमी में ओवरऑल पहला स्थान प्राप्त किया। शमशेर सिंह 50 से अधिक आयु वर्ग में पहला, राजेश छाबड़ा ने 60 से अधिक आयु वर्ग में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed