फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lakshya Dalal became the player to score the fastest century and the highest score in the Mahindra Cup T20.

Jhajjar-Bahadurgarh News: महेंद्रा कप टी-20 में तेज शतक व उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने लक्ष्य दलाल

Sat, 13 Jun 2026 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 13 Jun 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
Lakshya Dalal became the player to score the fastest century and the highest score in the Mahindra Cup T20.
12jjrp17- लक्ष्य दलाल
झज्जर। जिले के गांव टांडाहेडी निवासी लक्ष्य दलाल ने एचसीए की तरफ से आयोजित हो रहे महेंद्रा कप टी-20 मैचों में दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस दौरान लक्ष्य दलाल ने मैच में सबसे तेज शतक लगाने और एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से रोहतक चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली और गुरुग्राम के सुल्तानपुर में स्थित गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड में महेंद्रा कप आयोजन किया जा रहा है। एचसीए के डायरेक्टर अनिरुद्ध चौधरी और श्री राम नारायण क्रिकेट अकादमी के कोच अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में महेंद्रा कप आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में मल्टी-डे व टी-20 मैचों का आयोजन किया जा रहा है। महेंद्रा कप में कुल टीमें शामिल हैं। लक्ष्य दलाल टीम ब्लास्टर से मैच खेलते हैं। लक्ष्य दलाल ने टी-20 प्रतियोगिता में टीम वॉरियर की टीम के खिलाफ खेलते हुए सबसे तेज 23 गेंदोंं में शतक लगाया है। इस मैच में उन्होंने 26 गेंदो में सात चौकों व 12 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच को टीम ब्लास्टर की टीम ने चार विकेट से जीता है जिसमें लक्ष्य दलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद टीम राइडर के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में लक्ष्य दलाल ने एक पारी उच्चतम स्कोर बनाया। इस दौरान लक्ष्य दलाल ने 56 गेंदों में 10 चौकों व 24 छक्कों की मदद से 198 रन बनाए। इस मैच में भी लक्ष्य दलाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इसके अलावा मल्टी-डे मैचों में भी लक्ष्य दलाल ने दो शतक लगाए हैं। इसमें टीम स्ट्राइकर के खिलाफ खेले गए मैच में लक्ष्य दलाल ने 22 चौकों की मदद से 151 रन बनाए। वहीं, टीम फ्लायर्स के खिलाफ खेले गए मैच में लक्ष्य दलाल ने 16 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। अब लक्ष्य दलाल आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed