फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lakhs of rupees were swindled in the name of sending cement online

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑनलाइन सीमेंट भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

Sun, 30 Jun 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 30 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were swindled in the name of sending cement online
झज्जर। सीमेंट मंगवाने के नाम पर शातिर ने एक व्यक्ति से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जसोरखेड़ी निवासी आनंद कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह गांव में अपना मकान बना रहा है। उसने आनलाइन नंबर निकालकर अपने फोन से एसीसी गोल्ड सीमेंट का रेट पता करने बारे काल की। रिसीव करने वाले ने कहा कि आपके पास हरियाणा के डीलर का कॉल आएगा। कुछ देर बाद उसके नंबर पर कॉल आया। उसने कहा कि वह एसीसी गोल्ड सीमेंट से बोल रहा है और आपको कितने सीमेंट के कट्टे चाहिए। उसने कहा कि 100 कट्टे सीमेंट चाहिए। फिर डीलर ने कहा किकम से कम 340 कट्टे मिलेंगे। उसने 340 रुपये एक कट्टे के बताए। ठेकेदार ने कहा कि हम आपको नहीं जानते तो पेमेंट कैसे कर दे। इस पर डीलर ने कहा कि आप अपनी पता की पूरी डिटेल भेजो। उन्होंने डिटेल भेजी तो उसने 340 कट्टों का बिल बनाकर भेज दिया। उसके बाद उसने एक लाख रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद डीलर का फोन आया कि 340 कट्टों का चालान नहीं कट रहा, जो 640 कट्टों का चालान कटवाना पडे़गा। उसने फिर एक लाख रुपये की राशि डाल दी। फिर डीलर का फोन आया कि आपका डीलर नंबर नहीं मिल रहा। उसने कहा कि वह डीलर नहीं आम आदमी है। उसने कहा कि हम आपको डीलर बना देंगे और 50 हजार रुपये डाल दो। उसने मना कर दिया। उसने पैसे वापस मांगे तो उसने 24 घंटे बात आने की बात कही। उसके बाद दोबारा कॉल किया तो वह टालता रहा। उसके बाद नंबर बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed