फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lakhs of rupees are spent every month on sanitation, and heaps of garbage are piling up in the city.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई व्यवस्था पर हर माह लाखों खर्च, शहर में लगे कचरे के ढेर

Fri, 24 Oct 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees are spent every month on sanitation, and heaps of garbage are piling up in the city.
23jjrp06- बेरी में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर। संवाद - फोटो : संवाद
बेरी। केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2023 में बेरी नगर पालिका हरियाणा में तीसरे स्थान रही। लेकिन अब प्रतिमाह शहर की सफाई पर लाखों खर्च करने के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर पालिका अधिकारी बेरी में सफाई व्यवस्था को लेकर कितने गंभीर हैं।
विज्ञापन

पिछले 3 दिन पहले डोर-टू-डोर का टेंडर खत्म होने के बाद समस्या इतनी बढ़ गई है कि मुख्य मार्ग पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। शहर की सुंदरता को खराब को ग्रहण लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ तो सरकार स्वच्छता का नारा देती है, मगर बेरी में सफाई व्यवस्था पर नजर डालें तो यह नारे के विपरीत है।
विज्ञापन



तीन महीने में ठेकेदार को लगाया साढ़े तीन लाख का जुर्माना
पालिका सचिव का कहना है कि पिछले तीन माह पहले डोर-टू-डोर का टेंडर हुआ था। टेंडर के दौरान शहर में साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से न होने पर ठेकेदार को साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई दरोगा न होना सफाई व्यवस्था की मुख्य वजह
बेरी नगर पालिका में सफाई दरोगा न होने के कारण सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो रही है, क्योंकि दोपहर बाद सफाई कर्मी इधर-उधर घूमते रहते हैं। अगर सफाई दरोगा हो तो दोपहर बाद भी सफाई कर्मियों से सफाई करवाई जाए तो सफाई व्यवस्था की समस्या न हो।

लाखों रुपये हर माह टैक्स में हो रहा जमा
बेरी नगर पालिका में 14 वार्ड हैं, जिसमें करीब 14 हजार मतदाता हैं। हर साल लोगों की तरफ से टैक्स भी दिया जाता है। उसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हैं। बेरी नगर पालिका में सफाई व्यवस्था पर लगभग 30 कर्मचारी हैं।

नगर पालिका सचिव पूजा साहू से सीधे सवाल
सवाल : बेरी में कुल कितने सफाई कर्मचारी हैं।
जवाब : शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका के लगभग 30 कर्मचारी हैं। डोर-टू-डोर का 3 दिन पहले टेंडर खत्म हुआ है।
सवाल : शहर में हर माह लाखों रुपये खर्च होने के बाद सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
जवाब : हमारा प्रयास रहता है कि शहर में साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से हो, इसके बावजूद भी कोई समस्या आ रही है तो समाधान करवा दिया जाएगा। आमजन को किसी प्रकार की परेशानीं नही होने दी जाएगी।

सवाल : डोर-टू-डोर का टेंडर खत्म होने के बाद पालिका की तरफ से क्या व्यवस्था की जा रही है।
जवाब : 3 दिन पहले टेंडर खत्म हुआ है। डीएमसी कार्यालय से ट्रैक्टर-ट्राॅली, एक जेसीबी, 5 चालक व 5 हेल्पर डीसी रेट पर रखने के लिए अनुमति मिली है।

23jjrp06- बेरी में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर। संवाद

23jjrp06- बेरी में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed