फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lakhpati Didi Mahasammelan will be organized today at district and block level

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला व ब्लॉक स्तर पर आज आयोजित होंगे लखपति दीदी महासम्मेलन

Wed, 06 Mar 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 06 Mar 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lakhpati Didi Mahasammelan will be organized today at district and block level
झज्जर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए लखपति दीदी योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाते हुए उनकी आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि बुधवार दिनांक 6 मार्च को लखपति दीदी महासम्मेलन के तहत झज्जर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे व पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से सम्मेलन को संबोधित करेंगे। डीसी ने बताया कि कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बादली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, झज्जर के राजकीय नेहरू कॉलेज आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, बहादुरगढ़ में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, मातनहेल में डॉ. राकेश कुमार, सालहावास में दिनेश शास्त्री, बेरी में विक्रम कादयान, माछरौली में आनंद सागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होगी, जिनमें सेल्फ हेल्प ग्रुप (स्वयं सहायता समूह) रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद 10:30 बजे सीएम मनोहर लाल महासम्मेलन को संबोधित करेंगे व 11:00 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


तीन सत्र में दी जाएगी ट्रेनिंग
डीसी ने बताया कि सीएम व पीएम के संबोधन के बाद तीन तकनीकी सत्र होंगे, जिनके द्वारा महिलाओं को लखपति दीदी योजना की जानकारी विस्तार से दी जाएगी। पहले सत्र में लखपति दीदी लाइवलीहुड प्लान के बारे में बताया जाएगा। दूसरे सत्र में फाइनेंस मैनेजमेंट व तीसरे सत्र में बिजनेस डेवलपमेंट प्लान के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद रहेगा व महिलाओं में कौशल विकसित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनेस शुरू करने के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

डीसी ने बताया कि लखपति दीदी योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुडक़र बिजनेस प्लान तैयार करना होगा। इसके बाद स्वयं सहायता समूह के जरिए यह प्लान व आवेदन सरकार के पास भेजा जाता है। बिजनेस प्लान की समीक्षा के बाद यदि आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है तो योजना के तहत नियमानुसार इंटरेस्ट फ्री लोन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed