फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Lady Police to keep eye on Pevert

मनचलों पर महिला थाना पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Sun, 30 Aug 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर।
अमर उजाला ब्यूरो, झज्जर। Updated Sun, 30 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर में हो रही छेड़खानी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए महिला थाना पुलिस ने एक विशेष रणनीति तैयार की है। इस रणनीति के तहत मनचलों पर महिला पुलिस थाने की पैनी नजर रहेगी। स्कूल, कॉलेजों व कोचिंग सेंटरों पर सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये महिला पुलिसकर्मी बस स्टैंड पर भी मौजूद रहेंगी ताकि कोई भी मनचला छात्राओं या महिलाओं को परेशान न कर सके।
विज्ञापन


तीन दिन पहले ही महिला पुलिस थाना शुरू हुआ है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि जिले में महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए वे पूरी तरह प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल व कॉलेजों में भी विशेष कैंप लगाकर छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि परेशानी होने पर या विकट स्थित आने पर पुलिस की मदद कैसे ली जाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने छात्राओं व महिलाओं से अपराध को नहीं दबाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के साथ कुछ भी गलत होता है तो वे महिला थाने में शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन


एसएमएस पर भी होगी कार्रवाई
सुनीता ने बताया कि अगर किसी छात्रा का कोई पीछा करता है या उसके साथ छेड़खानी करता है तो वह छात्रा एसएमएस द्वारा भी उन्हें सूचित कर सकती है। कोई भी एसएमएस मिलने पर उस पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा तथा एसएमएस का रिप्लाई भी किया जाएगा। मामले की कार्रवाई में उस छात्रा का नाम भी कहीं सामने नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई भी छात्रा या महिला अपनी शिकायत का एसएमए 8930111091 नंबर पर भेज सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों रुकवाकर की जाएगी पूछताछ
सुनीता ने बताया कि थाने की एक विशेष टीम बनाई गई है। यह टीम बस स्टैंड में नजर रखेगी तथा लगातार गश्त करेगी। इसके अलावा ग्रामीण रूटों पर जाने वाली बसों को बीच रास्ते रुकवाकर भी छात्राआें से पूछताछ की जाएगी कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed