{"_id":"67a18f4fc6463201fa043339","slug":"laborer-going-to-kiln-shot-in-leg-in-jhajjar-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: भट्ठे पर जा रहे मजदूर को पैर में मारी गोली, पीजीआई रेफर, अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: भट्ठे पर जा रहे मजदूर को पैर में मारी गोली, पीजीआई रेफर, अज्ञात पर केस दर्ज
Tue, 04 Feb 2025 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 04 Feb 2025 09:24 AM IST
सार
बंटी ने पुलिस में शिकायत दी कि वह बाजीतपुर में ईंट पथाई का काम करता हैं। दो फरवरी को किसी काम से हरिदास भट्ठा पर गया था। पुलिया से निकलते ही उसे दाहिने पैर की पिण्डली मे दर्द महसूस हुआ। उसने देखा तो पैर से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
Firing
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के बाजीतपुर गांव में भट्ठे पर जा रहे भट्ठा मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिए। गोली मजदूर के पैर में लगी। इससे वह घायल हो गया। उसको अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव रसमपुर महान जिला नालंदा थाना कतरी सराय बिहार हाल एनएसबी भट्ठा बाजीतपुर निवासी बंटी ने पुलिस में शिकायत दी कि वह बाजीतपुर में ईंट पथाई का काम करता हैं। दो फरवरी को किसी काम से हरिदास भट्ठा पर गया था, जो दो किलोमीटर दूर है। शाम को जब वह वापस जा रहा था तो बोडिया से पुलिया से निकलते ही उसे दाहिने पैर की पिण्डली मे दर्द महसूस हुआ। उसने देखा तो पैर से खून निकल रहा था। उसने फोन करके नृलु पुत्र कुसो वासी खोजागाछी बिहार जिला शेखपुर हाल भट्ठा को बुलाया। वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर आया और उसे भट्ठा पर ले गया।
वहां से सोनू एम्बुलेंस में सिविल अस्पताल झज्जर लेकर आया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। वहां पता चला कि पैर में गोली लगी है, लेकिन नहीं पता कि गोली किसने मारी है। उसने शक जाहिर किया कि जिसने भी मारी है, उसने जान से मारने के इरादे से मारी है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।