{"_id":"66775dfc7b73cee2530e4a64","slug":"laborer-dies-due-to-falling-linter-debris-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111301-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लिंटर का मलबा गिरने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लिंटर का मलबा गिरने से मजदूर की मौत
Sun, 23 Jun 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव अंबोली में पुराने मकान की छत तोड़ रहे एक मजदूर लिंटर का मलबा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान मजदूर ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। पत्नी ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।पुलिस टीम रोहतक पीजीआई पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान लक्ष्मण निवासी अंबोली के तौर पर हुई है। वह अपने पीछे तीन लड़के और एक लड़की तथा पत्नी को छोड़ गया हैं। पत्नी की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में रानी देवी निवासी अंबोली ने बताया कि उसका पति लछमन मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह हमारे गांव के राजेन्द्र उर्फ पटवारी के पुराना मकान तोड़ने के लिए मजदूरी पर गया था। जब उसका पति मकान की छत तोड़ रहा था तो मकान मालिक ने कोई भी सुरक्षा के साधन उपलब्ध न करवाते हुए ऐसे ही काम पर लगा दिया, जिससे मकान मालिक राजेन्द्र की लापरवाही से छत तोड़ते समय कड़ी टूट गई और बहुत सारा मलबा उसके पति लछमन के ऊपर आ गिरा। इससे उसका पति दब गया, जिससे उसे चोटें आई थी। इलाज के लिए उसे पीजीआई रोहतक लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।