फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   laborer committed suicide by hanging himself at home In Jhajjar

Jhajjar: मजदूर ने घर पर फंदा लगाकर की आत्महत्या; पत्नी की पहले हो चुकी मौत, शराब का आदी था मृतक

Thu, 26 Oct 2023 01:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि बिजेन्दर की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वह शराब पीने का आदी था। उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें से एक की शादी हो चुकी हैं और अपने नाना के पास रहती हैं। पूरा दिन जब परिजनों को बिजेन्दर नज़र नहीं आया और उसकी तलाश की गई।

विज्ञापन
laborer committed suicide by hanging himself at home In Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झज्जर के छुछकवास निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार छुछकवास निवासी 47 वर्षीय बिजेन्दर मजदूरी का काम करता था।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बिजेन्दर की पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। वह शराब पीने का आदी था। उसकी दो बेटियां हैं, जिसमें से एक की शादी हो चुकी हैं और अपने नाना के पास रहती हैं। पूरा दिन जब परिजनों को बिजेंद्र नजर नहीं आया और उसकी तलाश की गई। परिजनों ने घर के दरवाजे खोलकर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वीरवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed