{"_id":"699e0ee5514003109c0a20f7","slug":"kurukshetra-phulera-special-train-arrived-late-on-the-first-day-eight-passengers-travelled-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-132133-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले ही दिन लेट पहुंची कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल ट्रेन, आठ यात्रियों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पहले ही दिन लेट पहुंची कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल ट्रेन, आठ यात्रियों ने किया सफर
विज्ञापन
24jjrp20- झज्जर। कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाली रेल में चढ़ते व उतरते यात्री। संवाद
झज्जर। कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेल का परिचालक शुरू हो गया है। मंगलवार को अप-डाउन के लिए कुल आठ टिकट काटी गई जिसमें छह यात्रियों ने सुबह के समय में रीगंस व दो यात्रियों ने शाम के समय में रोहतक के लिए टिकट ली। पहले ही दिन ट्रेन निर्धारित समय से लेट रही।
ट्रेन का कुरुक्षेत्र से चलने का समय सोमवार रात को साढ़े 11 बजे का था लेकिन अपने निर्धारित समय से 25 मिनट देरी चली। इसके बाद झज्जर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय रात 3:03 बजे था लेकिन अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से पहुंची।
इसके बाद यह ट्रेन फुुलेरा तक अपने निर्धारित समय पर पहुंच गई। वहीं फुलेरा से कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाली यह ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9:50 बजे चली। झज्जर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर 2:50 मिनट का था लेकिन यह रेल झज्जर रेलवे स्टेशन अपने निर्धारित समय से 53 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
वर्जन
कुरुक्षेत्र-फुलेरा के स्पेशल रेल का संचालन किया गया है। इसमें सुबह के समय फुलेरा जाने वाली रेल के लिए छह यात्रियों की टिकट काटी गई। वहीं, शाम के समय कुरुक्षेत्र की तरफ जाने वाली रेल के लिए दो यात्रियों की टिकट काटी गई।
रामकिशन मीणा, स्टेशन मास्टर, रेलवे स्टेशन झज्जर