फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kshamavani Mahaparva and Annual Rath Yatra Festival celebrated with great pomp in Shri Prabhu Digambar Jain Temple

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्री प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से मनाया क्षमावाणी महापर्व व वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव

Mon, 08 Sep 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Kshamavani Mahaparva and Annual Rath Yatra Festival celebrated with great pomp in Shri Prabhu Digambar Jain Temple
-फोटो 56 : कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। श्री प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सकल दिगंबर जैन समाज बहादुरगढ़ की ओर से रविवार को क्षमावाणी महापर्व व वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सेंट्रल जीएसटी एक्साइज एंड कस्टम विभाग में कार्यरत अर्चित जैन और अति विशिष्टि अतिथि नीरज जैन, कोमल जैन दिल्ली ने शिरकत की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि अर्चित जैन ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज को हिंसा त्याग कर अहिंसा के मार्ग पर चलने व मनुष्य को मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। जैन ने कहा कि क्षमावाणी में निहित जीवन में मधुरता का संदेश है। क्षमा मांगना व क्षमा कर देना साहस का काम होता है। क्षमा बराबर तप नहीं है।
विज्ञापन

क्रोध सदैव ही सभी के लिए अहितकारी है और क्षमा सदा सभी के लिए हितकारी होती है। क्षमा की श्रेष्ठता पर ही बल दिया गया है। किसी के प्रति कोई द्वेष भाव नहीं रखना चाहिए। हर जीव के प्रति दया का भाव रखना चाहिए। हमें अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि हमें मिलजुल कर रहना चाहिए। क्षमा मांगना और दयालु होना ऐसे गुण हैं जो हमारी क्षमता का विस्तार करने में मदद करते हैं। हमें किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि गलती होने पर इसे स्वीकार करना मानवीय गुण है। हमें मिलनसार रहना चाहिए और दूसरे का भी आदर सम्मान करना चाहिए।
उधर कार्यक्रम में परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी को सम्मानित किया गया। उधर कार्यक्रम में इंद्रों की बोली लगाने को लेकर महिलाओं में भी उत्साह दिखा। उन्होंने भी कई बोली लगाई। इस बार इंद्र की प्रथम बोली 3 लाख 11 हजार रुपये मदन सैन जैन के बेटे नवीन जैन व अनिल जैन ने लगाई।
दूसरी बोली आशीष जैन दयानंद नगर ने लगाई जो 51 हजार एक रुपये की रही। तीसरी बोली राकेश कुमार जैन, निखिल जैन ने लगाई। जो 21 हजार एक रुपये की रही। चौथी बोली ओमप्रकाश जैन, राजेश जून ने लगाई। यह बोली भी 21 हजार एक रुपये की रही। जबकि पांचवीं बोली नरेंद्र जैन, हिमांशु जैन 15 हजार एक रुपये की लगाई।

कार्यक्रम में श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर संरक्षक मदन सैन जैन, पवन कुमार जैन, आनंद प्रकाश जैन, प्रधान राकेश जैन, महासचिव अरविंद जैन, उप प्रधान नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, महासचिव संयोजक तरसेम जैन, संजय जैन, सलाहकार अमांशु जैन, सौरभ जैन, प्रचार मंत्री बिजेन्द्र जैन, प्रचार मंत्री पवन जैन, भंडारी नवीन जैन, भाजपा नेता डॉ. पंकज जैन, राजीव जैन, सुधीर जैन, मुनीष जैन के अलावा पांडूशिला समिति प्रधान सुनील जैन, रतन जैन, विजय जैन, नीतिन जैन और नरेंद्र जैन मौजूद रहे।

-फोटो 56 : कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद

-फोटो 56 : कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed