{"_id":"6068cbaf8ebc3e8c942f1a5f","slug":"korona-jhjhar-news-rtk602730666","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ विद्यार्थी व एक शिक्षक सहित 26 मिले कोरोना संक्रमित, दो ने जीती जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ विद्यार्थी व एक शिक्षक सहित 26 मिले कोरोना संक्रमित, दो ने जीती जंग
विज्ञापन
झज्जर। अप्रैल की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा शिक्षक व विद्यार्थी संक्रमित पाए जा रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार जिले में 26 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें आठ विद्यार्थी व एक शिक्षक शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन दिन में 70 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें वीरवार को 19, शुक्रवार को 25 शनिवार को 26 संक्रमित शामिल हैं। वहीं, 2 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है। जिला में अब तक कोरोना संक्रमितों के आंकड़े को देखा जाए तो यह आंकड़ा शनिवार की शाम तक 6120 पहुंच चुका है।
इन लोगों में से शनिवार की शाम तक 5902 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 113 एक्टिव मरीज बचे हैं।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बार-बार गाइडल लाइन जारी करने के बाद भी लोग पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं।
अधिकतर लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न ही सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है। कोई भी सार्वजनिक स्थान हो लोगों की हर जगह भीड़ लगी दिखाई देती है। सोशल डिस्टेंसिंग तक का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विद्यार्थी और शिक्षक कोरोना संक्रमित मिलना चिंता का विषय
इन दिनों स्कूलों में बच्चों की दाखिला और कॉलेजों में परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होनी हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों व शिक्षकों के कोरोना संक्रमित मिलना चिंता का विषय बनता जा रहा है। पिछले तीन दिन में ही 22 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
हर रोज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग का कार्य निरतंर रूप से जारी है। लोगों से भी आह्वान किया जा रहा है कि वे कोरोना को लेकर विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें। जिले में करीब 52 हजार लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के टीके लगाए जा चुके हैं।
स्वयं व दूसरों को संक्रमण से बचाने के लिए विभाग की तरफ से जारी किए गए नियमों का पालन अवश्य करें। बार-बार साबुन से हाथ धोएं, सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करें। आपस में सामाजिक दूरी रखें।
-डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।