फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   KOBI members meet chairperson for cleanliness in industrial areas

Jhajjar-Bahadurgarh News: औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई के लिए चेयरपर्सन से मिले कोबी के सदस्य

Sat, 08 Feb 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
KOBI members meet chairperson for cleanliness in industrial areas
-फोटो 59 : नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी का अभिनंदन करते कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग व अन्य। स्रोत
बहादुरगढ़। कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में चेयरपर्सन सरोज राठी से मुलाकात की।
विज्ञापन

उद्यमियों ने नप चेयरपर्सन से औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की। बैठक में कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ व कार्यकारिणी सदस्य रवि चमरिया ने नगर परिषद के अधीन आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों एमआईई पार्ट-ए, पार्ट-बी, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, गणपति धाम इंडस्ट्रियल एरिया आदि में सफाई व नगर परिषद के अधीन आने वाले अन्य कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रवीण गर्ग ने बताया कि नप चेयरपर्सन ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही अपने अधिकारियों के साथ इन औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा करेंगी और स्थिति का जायजा लेंगी। इसके अतिरिक्त कोबी नियमित रूप से एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसमें औद्योगिक क्षेत्रों में हो रहे कार्यों, सफाई कर्मचारियों की संख्या व अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का विवरण शामिल होगा।
विज्ञापन

यह रिपोर्ट समय-समय पर समीक्षा के लिए प्रस्तुत की जाएगी, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कार्य उचित रूप से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चेयरपर्सन की इस पहल से औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं का प्रबंधन और सुचारू रूप से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed