{"_id":"65e8cb0daa3ea748ec01b9cb","slug":"khushi-got-success-in-nmms-exam-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108513-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएमएमएस परीक्षा में खुशी ने पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएमएमएस परीक्षा में खुशी ने पाई सफलता
Thu, 07 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। खण्ड साल्हावास के अन्तर्गत शहीद हवा सिंह लाम्बा राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारौली में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा खुशी सुपुत्री हुकमचंद ने अपना और परिजनों का नाम रोशन किया है। छात्रा का चयन राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र गुरुग्राम द्वारा आयोजित एनएमएमएस परीक्षा 2023-24 पास करने के बाद राष्ट्रीय साधन मेरिट स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। यह छात्रवृत्ति लगातार आगामी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने पर चार साल तक प्रतिमाह एक हजार रुपये वजीफा के हिसाब से मिलेगी।
विद्यालय के मुख्याध्यापक गोपाल दास कौशिक ने इस उत्कृष्ट सफलता पर होनहार छात्रा, अभिभावक, समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। कौशिक ने बताया कि हमारे विद्यालय के आठवीं कक्षा के ही चार बच्चों ने मिशन बुनियाद लेवल एक परीक्षा पहले से ही पास कर रखी है। लेवल दो की परीक्षा का परिणाम अपेक्षित है। विद्यालय एसएमसी प्रधान पूनम व सुरेश कुमारी सरपंच ने भी बधाई देते हुए बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस खुशी के अवसर पर विद्यालय परिवार में वेद प्रकाश हिन्दी अध्यापक व सतीश कुमार संस्कृत अध्यापक ने भी खुशी जाहिर की।