{"_id":"691797db10063d43af0bd641","slug":"khushi-and-siya-won-the-dialogue-competition-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-128316-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: संवाद प्रतियोगिता में खुशी और सिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: संवाद प्रतियोगिता में खुशी और सिया ने मारी बाजी
विज्ञापन
14jjrp07- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी खुम्मार में खंड स्तरीय गीता महोत
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी खुम्मार में खंडस्तरीय गीता महोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संवाद प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के जूनियर वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय हसनपुर की खुशी और सिया ने प्रथम, संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास की हर्षित और भव्या ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय हसनपुर की मुस्कान और प्रियंका ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की मानसी और मानवी ने दूसरा स्थान पाया। निबंध लेखन में जूनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुड्डा की तनु प्रथम रहीं।
सीनियर वर्ग के निबंध लेखन प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी तोय की अंशिका, पेंटिंग की जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में संस्करण पब्लिक स्कूल खातीवास के शुभम प्रथम स्थान पाया। कक्षा 9 से 12 की सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय उटलोदा की जीतल ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन
गीता जयंती की जूनियर वर्ग की श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय हसनपुर की कोमल, सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी आसरा की तन्वी, भाषण में कक्षा 6 से 8 के मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महराना की दीया ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में एमपीडी स्कूल बरानी की वर्षा, गीता पर आधारित प्रश्नोत्तरी में सीनियर वर्ग में पहला राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय दादरी तोये की प्राची प्रथम स्थान पर रहीं। बीईओ रूपेंद्र नांदल ने कहा कि गीता का ज्ञान जीवन को दिशा देने वाला प्रकाश है।
इस अवसर पर सचिव प्रधानाचार्य निर्मल सैनी, नोडल अधिकारी कृष्ण कुमार वशिष्ठ, शिक्षक डॉ. प्रवीण खुराना मौजूद रहे।