फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khurshid Meo, a rewarder of Rajasthan Police, arrested

एसटीएफ ने ईनामी आरोपी खुर्शीद को किया काबू

Sun, 06 Nov 2022 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Khurshid Meo, a rewarder of Rajasthan Police, arrested
राजस्थान पुलिस का इनामी खुर्शीद मेव गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरगढ़। राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएप) ने करीब 11 साल से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे खुर्शीद मेव को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को राजस्थान पुलिस का ईनामी मुजरिम घोषित किया जा चुका है।

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, इस मामले में कार्रवाई स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व उप-पुलिस अधीक्षक बहादुरगढ़ सुरेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशानुसार एसटीएफ बहादुरगढ़ के इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने की। राजस्थान पुलिस द्वारा अतिवांछित घोषित अपराधी पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश खुर्शीद मेव को फिरोजपुर जिले से पकड़ा। वह जिला पलवल के हथीन थाना क्षेत्र के गांव गुराकसर का रहने वाला है। उसको फिरोजपुर के तिगरा टोल टैक्स के पास से काबू किया गया। आरोपी खुर्शीद लगभग 11 वर्ष से फरार चल रहा था। प्रवक्ता के मुताबिक खुर्शीद को काबू करके आगामी कार्यवाही के लिए राजस्थान की जयपुर पुलिस के हवाले किया गया है। उसके खिलाफ जयपुर के थाना हरमाडा में 19 मार्च 2011 को भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed