फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Khap Mahroli came to support Dnkd -360 and Nauganwan

धनखड़ के समर्थन में आए महरोली-360 और नौगांवां खाप

Tue, 08 Jul 2014 01:11 AM IST
झज्जर,बहादुरगढ़,अमरउजाला/ब्यूरो
झज्जर,बहादुरगढ़,अमरउजाला/ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन
:  
विज्ञापन


 बिहार से बहुएं लाने संबंधी बयान देने पर निशाना बने भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ के बचाव में सामाजिक पंचायत महरोली-360 के प्रधान चौ. गोवर्धन सिंह और जींद की नौगांवां खाप भी आ गई है।
गोवर्धन सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि धनखड़ ने कुछ गलत नहीं कहा है। बिहार समेत देश के अन्य राज्यों से हरियाणा में शादी करने वाली लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ-साथ उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के दूसरे राज्यों से रिश्ते नाते जोड़ने व बिहार से दुल्हन लाने संबंधी बयान का समर्थन किया और कहा कि ये शादियां अवैध तरीके से न करवाकर पूर्ण सामाजिक रीति रिवाज के साथ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय विवाह के मामले को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए। उन्होंने धनखड़ के ब्यान का समर्थन किया और कहा कि बिहार से युवाओं की शादी के मामले को लेकर उनकी मंशा गलत नहीं थी, बल्कि मीडिया को इसको समझने में चूक हुई।

नौगांवां खाप ने भी किया समर्थन
जींद नौगांवां खाप के प्रवक्ता व सर्वखाप पंचायत की कोर कमेटी के सदस्य आजाद सिंह तंवर ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने बिहार से विधिवत शादी कराने की बात कही थी।

उन्होंने कहा कि यह बात छिपी नही है कि आज हरियाणा के युवा बिहार-उड़ीसा व अन्य प्रदेशों की लड़कियों से गैर पारंपरिक तरीके से शादी कर रहे हैं। इसका परिणाम यह होता है कि हमारा समाज उन दुल्हनों को पूर्ण सम्मान की दृष्टि से नहीं देखता है। तंवर ने कहा कि आज बिहार के बडे़ नेता लालू प्रसाद यादव व शरद यादव की बेटियां हमारी बहुएं हैं और पूरे सामाजिक रीति-रिवाज के साथ उनकी शादियां हरियाणा के बेटों से हुई हैं।

उन्होंने कहा कि हम इसी तरह के रीति-रिवाज के साथ हरियाणा में बिहार व अन्य प्रदेशों की लड़कियों की शादी के पक्षधर हैं। प्रेस वार्ता में मौजूद मॉडर्न स्कूल के संचालक राकेश कोच ने भी ओमप्रकाश धनखड़ के बयान का समर्थन किया और कहा कि वर्ष-2011 की जनगणना के अनुसार प्रति एक हजार लड़कों पर 879 लड़कियां हैं और यह हमारे युवाओं के लिए गंभीर चिंता का विषय है।


जल्द होगी महापंचायत
उन्होंने कहा कि बाहर के प्रदेशों से लड़कियां तस्करी करने के बजाय पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ ब्याह कर लाई जानी चाहिए। चौ. गोवर्धन ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में लगातार गिर रहा लिंगानुपात गंभीर चिंता का विषय है और भविष्य में इस मुद्दे को लेकर महरोली-360 खाप के नेतृत्व में महापंचायत बुलाई जाएगी, जिस पर इस मुद्दे को लेकर चिंतन मनन होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं की स्थिति को लेकर खाप पंचायतों का नजरिया काफी सकारात्मक और नर्म हुआ है और भविष्य में हम प्रयास करेंगे कि महिलाओं को पंचायती व्यवस्था में पूर्ण भागीदारी और नेतृत्व मिले। 360-महरोली के प्रधान ने कहा कि अंतर्राज्यीय विवाह कोई नई परंपरा नहीं है, बल्कि सदियों से यह चलन चलता आ रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed