फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kavita Gulia won Nari Shakti Vandan Marathon

Jhajjar-Bahadurgarh News: कविता गुलिया ने जीती नारी शक्ति वंदन मैराथन

Tue, 05 Mar 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 05 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kavita Gulia won Nari Shakti Vandan Marathon
झज्जर। शहर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से लेकर आंबेडकर चौक तक नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने की। उन्होंने कहा कि खेलों में अनुशासन बहुत जरूरी है। हर खिलाड़ी को इसका ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया है। भारत के विकास में नारी शक्ति ने जो प्रदर्शन किया है, उसी वजह से आज देश वैश्विक स्तर पर सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए, क्योंकि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जिसमें अनुशासन व भाईचारा बढ़ता है। जाखड़ ने कहा कि योगासन भी अनुशासन को बढ़ावा देता है, क्योंकि इससे व्यक्ति अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण कर पाता है। इस अवसर पर दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड झज्जर की चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार में महिलाओं का विशेष योगदान रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीना राठी, डॉ. राकेश कुमार, सुनीता चौहान, रामफल सैनी, रत्न सागर, वर्षा यादव, राजबाला, सरोज मौजूद रहे।




20 महिलाओं को मिला सांत्वना पुरस्कार

जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि नारी शक्ति वंदन मैराथन में समाज के हर वर्ग की महिलाओं ने भागीदारी की। उन्होंने बताया कि मैराथन में विजयी रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। मैराथन में प्रथम स्थान पर कविता गुलिया, दूसरे स्थान बबीता गुलिया व तीसरे स्थान पर कमलेश रही। इसके बाद 20 महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया , जिनमें वर्षा, रेखा, नीतू, सुदेश, सुमित्रा, मधु मित्तल, नीलम शर्मा, मंजीत, श्वेता, सुमन, संतोष, सीमा, बाला, बबीता, परवेश, सीमा, सरस्वती शामिल रही। सीईओ सुभिता ढाका ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश है। यह मैराथन महिलाओं की शक्ति और क्षमता का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि यह मैराथन महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed