फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Karna was strict in discipline, he got the name of DC in the village.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनुशासन के कड़े थे कर्ण, गांव में पड़ गया डीसी नाम

Thu, 05 Sep 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 05 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Karna was strict in discipline, he got the name of DC in the village.
झज्जर। शहीद हुए कर्ण सिंह बचपन से ही अनुशासनप्रिय था और पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहता था। वह परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों को भी मेहनत के लिए प्रेरित करता था। कर्ण से प्रेरित होकर परिवार के चार अन्य सदस्य भी सरकारी नौकरी पर लगे। इसी के चलते कर्ण का नाम गांव में डीसी रख दिया गया था। उन्होंने बताया कि कर्ण की 11 साल कि नौकरी हो चुकी थी और चार साल की नौकरी बाकी थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। उसने गांव के जोहड़ में तैराकी सीखी। उसे तैराकी का शौक था। इसी शौक ने उसे नैवी तक पहुंचाया। वह सात से आठ घंटे तक जोहड़ में तैराकी कर लेता था। कर्ण सिंह सभी को आगे बढ़ने की प्ररेणा देता था। उसकी प्ररेणा से ही उसके छोटे चाचा का लड़का प्रिंस ने मेहनत की और दिल्ली पुलिस में वजीराबाद में उसका चयन हुआ। चाचा धर्मेंद्र ने बताया रविवार शाम 6 बजकर 38 मिनट तक उसकी कर्ण से फोन पर बात हुई थी। कर्ण ने सबका हालचाल जाना और पूछा कि कोई लड़ता तो नहीं है। सबका ख्याल रखना।
विज्ञापन


पिता ने रिक्शा चलाकर काबिल बनाया, सर्वसम्मति से चुने थे पंच
शहीद कर्ण सिंह के पिता कर्मवीर लोडिंग रिक्शा चलाते थे। चार साल पहले बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था। कड़ी मेहनत करके कर्मवीर ने अपने बच्चों को काबिल बनाया। कर्ण का भाई अर्जुन भी सिविल अस्पताल में गार्ड की नौकरी करता है। परिवार का गांव में नाम है। इसी के चलते पिछली योजना में पिता कर्मवीर व चाचा धर्मेंद्र को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंच चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed