फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kanika and Anshu of Government Girls High School Dhakla first in dialogue competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजकीय कन्या हाई स्कूल ढाकला की कनिका व अंशु संवाद प्रतियोगिता में प्रथम

Sun, 23 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kanika and Anshu of Government Girls High School Dhakla first in dialogue competition
22jjrp12- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद
झज्जर। जिला मुख्यालय पर पीएमश्री कन्या स्कूल में जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव उत्साह व आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया। यहां श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में जीएचएसएसएस मरौत की छात्रा अंतिम ने प्रथम, जीएसएसएस मांडोठी के मोहित ने द्वितीय और जीजीएसएसएस मातन की प्रियांशी ने तृतीय स्थान पाया। सांत्वना पुरस्कार अंशु, कोमल और शिखा को दिया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद गीता का संदेश मानवता को कर्तव्य, अनुशासन एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव का संचालन प्राध्यापक कृष्ण वशिष्ठ नोडल अधिकारी ने किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी कृष्ण वशिष्ठ ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को राज्यस्तर की होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर वर्ग
चित्रकला प्रतियोगिता : संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास के शुभम ने प्रथम, पीएम श्री परनाला की आयुषी द्वितीय, जीएसएसएस गेरिया के प्रीतम ने तृतीय स्थान पाया।



संवाद प्रतियोगिता : जीजीएचएस ढाकला की कनिका व अंशु ने प्रथम, जीजीएसएसएस मांडोठी के विनय और यश ने द्वितीय और एसबीएम बेरी की प्रतीक्षा व पायल ने तृतीय स्थान पाया।



निबंध लेखन प्रतियोगिता : एमपीएचडी फोर्टपुरा की प्रियांशी प्रथम, कानोदा स्कूल की पारुल द्वितीय व गुढ़ा स्कूल की तन्नू तृतीय रहीं।



भाषण प्रतियोगिता : स्वामी नित्यानंद बरहाना की मुस्कान प्रथम, मदर इंडिया मारोत की प्रियांशी द्वितीय, राजकीय स्कूल झामरी तृतीय स्थान पर रहीं।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता : राजकीय हाई स्कूल छुड़ानी की जया, टीना और हैप्पी की टीम ने प्रथम, सीडीजी ढाकला की हिमांशी भावना और पूर्वी ने द्वितीय जबकि तृतीय स्थान राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मातन की दीक्षा वंशिका और रितिक को मिला।


सीनियर वर्ग
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता : राजकीय मॉडल स्कूल बहादुरगढ़ की पलक कुमारी प्रथम, राजकीय स्कूल सोलधा की प्रियंका द्वितीय व खेड़ी आसरा की तन्वी तृतीय रहीं।
पेंटिंग प्रतियोगिता : राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की सपना प्रथम, राजकीय मॉडल स्कूल बेरी के जतिन द्वितीय, राजकीय कन्या हाई स्कूल उटलौदा की जीतल ने तृतीय स्थान पाया।
संवाद प्रतियोगिता : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातन के साक्षी और दीपांशी की टीम ने पहला, दूसरा स्थान हसनपुर स्कूल की दीपांशी और प्रियंका और तीसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा की चांदनी और तान्या ने प्राप्त किया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता : मदर इंडिया स्कूल मरौत की दीक्षा ने प्रथम, दादरी तोये पीएम श्री स्कूल की अंशिका ने द्वितीय, मदर फुला देवी फोर्टपुरा की अनीशा ने तृतीय स्थान पाया।

भाषण प्रतियोगिता : स्वामी नित्यानंद स्कूल बहराना की छात्रा सृष्टि ने प्रथम, राजकीय स्कूल भुरावास की हिमांशी ने द्वितीय और एमडी स्कूल की छात्रा वर्षा ने तृतीय स्थान पाया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता : राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय हसनपुर के मोहित अंशु और राजीव ने प्रथम, रूढ़ियावास की टीम के सोनिका, हिमांशु और गौरव को दूसरा और राजकीय स्कूल मांडोठी के प्रिंस, टोनी और अंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

22jjrp12- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद

22jjrp12- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed