फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   'Kalash Yatra' wades through water; arrangements left in disarray.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी से होकर गुजरी कलश यात्रा, डूबी व्यवस्था

Tue, 15 Sep 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
'Kalash Yatra' wades through water; arrangements left in disarray.
पानी क्व बीच से निकलती कलश यात्रा। स्रोत : वीडियोग्रेब - फोटो : Archive
साल्हावास।क्षेत्र के गांव हुमायूंपुर में सोमवार को एक कलशयात्रा निकाली गई। इस कलशयात्रा के दौरान महिलाओं को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसमें लोग पंचायत व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा है कि एक तरफ पंचायत और सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ ग्राम हुमायूंपुर में जलभराव ने इन दावों की पोल खोल दी है। गांव की मुख्य गलियों और रास्तों में कई दिनों से घुटनों तक गंदा पानी भरा हुआ है। हालात इतने बदतर हैं कि धार्मिक कलश यात्रा भी महिलाओं को इसी गंदे पानी में से होकर निकालनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और जिम्मेदार विभाग मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करे। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए यह भी सवाल कर रहे हैं कि दावों का विकास जमीन पर कब दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed