फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   kachauree mein kokaroch ke tveet par daudee ephadeee kee teem, lie namoone

कचौरी में कॉकरोच के ट्वीट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे छापे, भरे पांच सैंपल

Wed, 06 Jul 2022 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
kachauree mein kokaroch ke tveet par daudee ephadeee kee teem, lie namoone
झज्जर। शहर के सिलानी गेट और नई अनाज मंडी के पास कचौरी में मिले कॉकरोच का ट्वीट करने से खाद्य सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने छापे मार कर दो दुकानों से कचौरी, समोसे, दाल, सरसों का तेल और देसी घी के पांच सैंपल भरे।
विज्ञापन

विभाग टीम बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर दिया।
शिकायत मिलने पर सिलानी गेट पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बताया कि एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया कि कचोरी में कॉकरोच मिला है। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और पांच सैंपल भरे। टीम का नेतृत्व डॉ जोगेंद्र सिंह ने किया। सभी नमूनों को सील करने के बाद प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मिलावटी सामान बनाने व बेचने वालों पर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा की जाएगी। यदि किसी भी उपभोक्ता को कोई परेशानी या मिलावट का सामान दिया जाता है तो खाद्य सुरक्षा विभाग में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। कोई भी सैंपल फेल आया तो दुकानदार के खिलाफ विभाग के नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ जोगिंदर सिंह ने बताया कि विभाग के एक उपभोक्ता ने विभाग को ट्वीट किया था। ग्राहकों को इसी तरह जागरूक रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed