{"_id":"614b7aec8ebc3e0160752ca4","slug":"kabaddi-league-of-united-kisan-morcha-started-bahadurgarh-news-rtk6248310162","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा की कबड्डी लीग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा की कबड्डी लीग शुरू
विज्ञापन
कबड्डी मैच का एक दृश्य।
- फोटो : Bahadurgarh
आंदोलनकारी किसानों में उत्साह भरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुधवार को यहां आंबेडकर स्टेडियम में कबड्डी लीग आरंभ हुई। इसमें 16 टीमें भाग ले रही हैं। इन टीमों में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। बारिश की वजह से पहले दिन अधिक मैच नहीं हो पाए।
कबड्डी लीग का पहला मैच नकोदर और तरनतारन की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में नकोदर की टीम ने जीत हासिल की। संयुक्त मोर्चा से जुड़े किसान नेताओं ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें 44 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हर एक टीम को एक लाख रुपये के पुरस्कार के अलावा पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 5 लाख, दूसरा स्थान हासिल करने वाली टीम को 3 लाख, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2 लाख और चौथा स्थान हासिल करने वाली टीम को डेढ़ लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर और कैचर को एक-एक बुलेट मोटरसाइकिल उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी।
किसान नेताओं का कहना है कि इस प्रतियोगिता का असली उद्देश्य आंदोलन में लोगों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना और दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे मोर्चा को मजबूत करना है। इस तरीके की प्रतियोगिताएं संयुक्त मोर्चा की तरफ से पहले भी आयोजित करवाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
किसान नेता परगट सिंह ने कहा कि 27 सितंबर को संयुक्त मोर्चा की ओर से भारत बंद का एलान किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए भी किसान नेता और खाप पंचायतें जुटी हुई हैं। इस बार भारत बंद का असर देशभर में देखने को मिल सकता है, लेकिन यह आंदोलन कब तक चलेगा फिर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।