फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Just like Himani another body was found this time dead body was found in a blanket instead of a suitcase

हिमानी की तरह ही एक और शव मिला: सूटकेस के बाद अब कंबल में मिली लाश... शरीर पर बर्बरता के सबूत, 30-32 है आयु

Tue, 04 Mar 2025 08:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (झज्जर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (झज्जर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Mar 2025 08:56 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मरने वाली महिला की उम्र करीब 30-32 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की बेरहमी से हत्या की गई है।

विज्ञापन
Just like Himani another body was found this time dead body was found in a blanket instead of a suitcase
बहादुरगढ़ में मिला एक और महिला का शव - फोटो : AI Generated

विस्तार

तीन दिन पहले सांपला में कांग्रेसी कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का सूटकेस में शव मिला था। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब मेहंदीपुर डाबोदा गांव से गुजर रहे केएमपी फ्लाईओवर के पास महिला का कंबल में लिपटा शव मिला है। महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं। 

विज्ञापन

मेहंदीपुर डाबौदा गांव से गुजर रहे केएमपी फ्लाईओवर के पास सोमवार की देर रात कंबल पर किसी राहगीर की नजर गई। शंका हुई तो कंबल खोला गया। कंबल खुलते ही महिला का खून से सना शव मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मरने वाली महिला की उम्र करीब 30-32 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है। 

विज्ञापन

शवों के डंपिंग स्पॉट बने प्रदेश के हाईवे
रोहतक, झज्जर, बहादुरगढ़ से होकर गुजरने वाले हाईवे शवों का डंपिंग स्पॉट बन गए हैं। पिछले कुछ समय से जिस तरह हत्या के बाद शवों को खुर्दबुर्द करने के लिए हाईवे के किनारे फेंका जा रहा है, उससे पुलिस की गश्त प्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सांपला में एक मार्च को रोहतक की कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बेरहमी से हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने शव सूटकेस में डालकर हाईवे किनारे फेंक दिया था। अब झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर कंबल में लपेटकर महिला का शव फेंका गया है। इन वारदातों से स्पष्ट है कि अपराधियों को पुलिस का भय नहीं है। वे हत्या कर आसानी से हाईवे के किनारे शवों को ठिकाने लगा रहे हैं।

केएमपी फ्लाईओवर के पास मेहंदीपुर डाबोदा गांव में महिला का कंबल में लिपटा शव मिला है। फिलहाल पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हैं। आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है। हरियाणा के साथ-साथ राजधानी दिल्ली के थानों में भी सूचना भेजी गई है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। शव अस्पताल में रखवा दिया है।  -बृजेंद्र सिंह, एसएचओ, सदर थाना बहादुरगढ़।

हिमानी हत्याकांड में हत्यारोपी सचिन का वीडियो वायरल
हिमानी की हत्या के बाद आरोपी सचिन सूटकेस में लाश को ठिकाने लगाने के लिए जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। आरोपी की यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। सचिन हत्या के बाद हिमानी के शव को सूटकेस में ले जाते हुए दिखा है। वह घर से पैदल ही ऑटो रिक्शा तक गया था।

हिमानी के हत्यारोपी सचिन ने बताई पूरी कहानी
सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर पर आया था। हिमानी और सचिन में दोपहर में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दिन में खूब गहमागहमी के बीच नाराज होकर सथिन वहां से चला गया था, हालांकि वह रोहतक में ही रहा। सचिन शाम करीब 4 बजे फिर से हिमानी के विजय नगर स्थित घर पहुंचा और वहां पर कुछ देर बात होने के बाद फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed