फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Joint Director of Agriculture Department inspected shops and warehouses.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने किया दुकानों व गोदामों का निरीक्षण

Thu, 13 Nov 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Joint Director of Agriculture Department inspected shops and warehouses.
12jjrp22- एक दुकान पर निरीक्षण करते कृ​षि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. महावीर सिंह। स्रोत-कृ​षि 
झज्जर। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद, बीज की दुकानों के गोदाम व दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक को भी चेक किया गया और सैंपल भी लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. महावीर बुधवार को झज्जर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मातनहेल में भाईचारा खाद बीज भंडार का गोदाम, दुकान को चेक किया। यहां पर स्टॉक भी चेक किया। उसके बाद टीम ने खाद के चार सैंपल लिए हैं। इसके बाद छुछकवास में अन्नू खाद बीज भंडार पर जाकर जांच की और यहां से बीज खाद के कुल तीन सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान दो दुकानदार चेकिंग को देखते हुए अपनी दुकानों को बंद करके चले गए। इसमें जयकिशन और मदन खाद बीज भंडार शामिल थे, उन दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इसी प्रकार से बेरी में दो दुकानों को चेक किया गया, जिसमें एक मंडी और मुख्य रोड पर दुकान थी। इ
विज्ञापन
विज्ञापन

स अवसर पर क्वालिटी कंट्रोल निरीक्षक डॉ. जसबीर सिंह, विषय विशेषज्ञ डाॅ. देवेंद्र सिंह, हरीश कुमार मौजूद रहे। वहीं वीरवार को भी संयुक्त निदेशक का निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed