फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar's poetry wins gold medal in martial arts

Jhajjar-Bahadurgarh News: मार्शल आर्ट में झज्जर की कविता ने स्वर्ण पदक जीता

Tue, 21 Nov 2023 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 21 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's poetry wins gold medal in martial arts
गांव रईया में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाडियों को सम्मानित करते मुख्याति​थि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। 5वीं हरियाणा राज्यस्तरीय अर्निंस चैंपियनशिप 2023 ब्राइट कॅरिअर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव रईया में हुई। अर्निंस खेल संघ के महासचिव रमेश खन्ना ने बताया कि अर्निंस चैंपियनशिप में प्रदेश से सैकड़ो लड़के-लड़कियाें ने भाग लिया। अर्निंस मार्शल आर्ट स्टीक गेम है। अर्निंस चैंपियनशिप में हरियाणा के 16 जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया हरियाणा
अर्निंस चैंपियनशिप का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सुशील कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आज के माहौल को देखते हुए सभी को अर्निंस गेम खेलना चाहिए, जिसे आपका स्वास्थ्य बना रहे। बेटियों को मार्शल आर्ट जरूर सीखनी चाहिए, जो अपना सेल्फ डिफेंस कर सके। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जय कुमार कौशिक, वीरेंद्र दीक्षित, डॉक्टर जयभगवान चौहान, जय सिंह पूनिया, नीरज सिलना, जयपाल दीक्षित, सुरेंद्र ठेकेदार, कैलाश अग्रवाल, राजेश धनखड़, सुभाष, नीरज चाहर, आनद, राकेश दिसोदिया भिवानी, वीरेंद्र हिसार, सुखमेंद्र गुरुग्राम, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
10 आयु वर्ग के 24-26 किलोग्राम में कविता झज्जर स्वर्ण, खुशी हिसार सिल्वर, 28-30 किलोभार वर्ग में कनक झज्जर स्वर्ण, रश्मि भिवानी सिल्वर, 12 आयु वर्ग के 24-26 किलोभार वर्ग में मनीषा झज्जर स्वर्ण, चिंकी कैथल सिल्वर, 26- 28 किलोभार वर्ग में अनिशा झज्जर स्वर्ण, समीक्षा कैथल सिल्वर, 28-30 किलोभार वर्ग में शारदा झज्जर स्वर्ण, कविता जींद सिल्वर, 30-32 किलोभार वर्ग में तन्नू पानीपत स्वर्ण, प्रिया झज्जर सिल्वर, 32-34 किलोग्राम में हीना गुरुग्राम स्वर्ण, कोमल पानीपत रजत, मानवी फरीदाबाद कांस्य, 36 प्लस किलोभार वर्ग में अंजलि झज्जर स्वर्ण, बलजीत कौर हिसार रजत, दिव्या पानीपत कांस्य, 16 आयु वर्ग से कम में 29-33 किलोभार वर्ग में मनीषा कैथल स्वर्ण, जानवी कैथल रजत, कोमल जींद कांस्य, टीना सोनीपत कांस्य, 45-50 किलोभार वर्ग में दीपिका जींद स्वर्ण, वंदना झज्जर रजत, खुशी फरीदाबाद कांस्य, 18 आयु वर्ग से कम के 40 किलोभार वर्ग में इशिका झज्जर स्वर्ण, हीना कैथल रजत, काकुल हिसार कांस्य, 18 प्लस के 40 किलोभार वर्ग में इशिका झज्जर स्वर्ण, मोनिका चरखी दादरी सिल्वर, काकुल हिसार कांस्य, बबीता सिरसा कांस्य, 40-44 किलोभार वर्ग में काजल झज्जर स्वर्ण, नीलम जींद सिल्वर, नैंसी रेवाड़ी कांस्य पदक विजेता रहीं।

44-48 किलोभार वर्ग में शिवानी झज्जर स्वर्ण, मनीषा पानीपत सिल्वर, 48-52 किलोभार वर्ग में रितु झज्जर स्वर्ण, कोमल सिरसा सिल्वर, स्वीटी चरखी दादरी कांस्य, 52-56 किलोभार वर्ग में अंजू झज्जर स्वर्ण, पूनम सिरसा सिल्वर, सोनिया कैथल कांस्य, 66-72 किलोभार वर्ग में प्रीति भिवानी स्वर्ण, रजनी फरीदाबाद रजत, 10 आयु वर्ग से कम लड़कों में 22-24 किलोभार वर्ग में विनय झज्जर स्वर्ण, नकुल भिवानी रजत, हार्दिक फरीदाबाद कांस्य, 12 आयु वर्ग से कम के 36 किलो भार वर्ग से अधिक में सिद्धार्थ फरीदाबाद स्वर्ण, विक्रम कैथल रजत, शिवा हिसार कांस्य, 16 आयु वर्ग से कम के 29-33 किलोभार वर्ग में जतिन भिवानी स्वर्ण, प्रिंस फरीदाबाद रजत, वंश हिसार कांस्य, 60-65 किलोभार वर्ग में मुकुल फरीदाबाद स्वर्ण, अरविंद हिसार रजत, भविष्य रेवाड़ी कांस्य, 18 से कम आयु वर्ग में 51-55 किलोभार वर्ग में आकाश गुरुग्राम स्वर्ण, सूरज भिवानी रजत, 55-60 किलोभार वर्ग में समीर गुरुग्राम स्वर्ण, सचिन रोहतक रजत, 18 आयु वर्ग से अधिक के 51-55 किलोभार वर्ग में अमन महेंद्रगढ़ स्वर्ण, हिमांशु गुरुग्राम रजत, नीरज रोहतक कांस्य, 55-60 किलोभार वर्ग में सनम झज्जर स्वर्ण, विशाल फरीदाबाद सिल्वर, 71-78 किलोभार वर्ग में साहिल महेंद्रगढ़ स्वर्ण, सूरज रोहतक रजत पदक विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed