बरसात ने दी गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को करीब सात बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके कुछ देर बाद फिर से बूंदाबांदी शुरू हुई। काफी देर तक तेज बरसात होने के बाद बूंदाबांदी जारी रही। बरसात के कारण वाहन चालकों को दिन मे ही वाहनों की लाइट जला कर चलना पड़ा। 11 बजे के करीब बूूंदाबांदी तो थम गई, लेकिन मौसम काफी खुशनुमा हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
-फसलों को लाभ
मंगलवार सुबह हुई बरसात से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। इस समय होने वाली बरसात से श्रावणी फसलों, ज्वार, ग्वार, मक्का व लोबीया को सीधा-सीधा फायदा है। ज्वार की खड़ी फसल व बिजाई दोनों के लिए लाभकारी है। सब्जियों की फसल को भी इससे फायदा होगा। कानोन्दा के किसान राम कुमार, कुलासी के किसान धनराज, मनोज व विकास आदि किसानों ने बरसात आने पर खुशी जताई। मनोज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही और बरसात होगी। इस पर वेे ज्वार की बिजाई शुरू करेंगे।
-परेशानी भी बढ़ी
बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ परेशानी भी बढ़ गई। बरसात के कारण जगह-जगह पानी भर गया। लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। कुछ कालोनियों में निकासी की समस्या भी गहरा गई। शहर के लोगों ने प्रशासन से निकासी नालों की सफाई कराने की मांग की।