फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar was runner up in swimming competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: तैराकी प्रतियोगिता में रनरअप रहा झज्जर

Mon, 22 Jul 2024 05:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar was runner up in swimming competition
बहादुरगढ़ में राज्य तैराकी प्रतियोगिता के विजेता तैराकों को पुरस्कृत करते केंद्रीय राज्यमंत्री
बहादुरगढ़। एचएल सिटी के चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी के स्वीमिंग पूल में चल रही राज्य तैराकी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अपने तैराकों के दम पर गुरुग्राम ओवरऑल चैंपियन बना। फर्स्ट रनरअप का खिताब झज्जर के नाम रहा। दूसरे रनरअप का खिताब सोनीपत को मिला। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने विजेता तैराकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने श्रेष्ठ तैराक और ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी भी दी। इससे पहले अकादमी में पहुंचने पर हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने उनका स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय पहलवान महेंद्र खत्री ने पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि शिंगारी, सुरेश जून, सुनील खत्री, बलवान पहलवान, सत्यनारायम शर्मा उर्फ दादा, विकास और अमित जून भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप-1 के 800 मीटर फ्री स्टाइल में झज्जर के सक्षम ने स्वर्ण पदक जीता। इशांत को रजत पदक मिला। लड़कियों के ग्रुप में हिसार की अवनिता ने स्वर्ण, गुरुग्राम की रौनक ने रजत पदक जीता। ग्रुप-3 की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में करनाल के सौरभ नैन ने स्वर्ण, फरीदाबाद के कृष ने रजत और झज्जर के राव जयवर्धन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लड़कियों में गुरुग्राम की जोया ने स्वर्ण और इलिशा ने रजत पदक जीता। पुरुष वर्ग की 100 मीटर बटरफ्लाई में सोनीपत के हर्ष सरोहा ने स्वर्ण, फरीदाबाद के हर्षित ने रजत और झज्जर के पवन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। महिला वर्ग में गुरुग्राम की काम्या ने स्वर्ण और आद्या शर्मा ने रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

जूनियर ग्रुप वन 100 मीटर फ्री स्टाइल में सोनीपत के आयन वीर खत्री ने स्वर्ण और गुरुग्राम के कबीर ने रजत पदक हासिल किया है। महिला वर्ग में गुरुग्राम की आरजू ने स्वर्ण और प्रप्ति घोष ने रजत पदक जीता। पुरुष वर्ग के 400 मीटर आईएम में झज्जर के सक्षम ने स्वर्ण और मयंक जून ने रजत पदक हासिल किया। महिला वर्ग में गुरुग्राम की सुहानी ने स्वर्ण और अंबाला की कुंजल ने रजत पदक हासिल किया। पुरुष के 50 मीटर फ्री स्टाइल में फरीदाबाद के प्रियांशु ने स्वर्ण, झज्जर के दक्ष फोगाट ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में गुरुग्राम की वीरा ने स्वर्ण और झज्जर की प्रियांशी ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप वन के 50 मीटर फ्री स्टाइल में गुरुग्राम के अर्जुन ने स्वर्ण और फरीदाबाद के मोहित ने रजत पदक जीता। महिला वर्ग में गुरुग्राम की प्राप्ति ने स्वर्ण और कियाशा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed