{"_id":"65c9ffe7eba90220f8036143","slug":"jhajjar-two-confectioners-died-due-to-electric-shock-during-a-wedding-ceremony-in-village-ghatoli-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: गांव घाटोली में शादी समारोह कार्यक्रम में करंट लगने से दो हलवाइयों की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: गांव घाटोली में शादी समारोह कार्यक्रम में करंट लगने से दो हलवाइयों की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी
Mon, 12 Feb 2024 04:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:54 PM IST
सार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मृतकों के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में करंट लगने से दो हलवाइयों की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
झज्जर के गांव घाटोली में शादी समारोह कार्यक्रम में करंट लगने से दो हलवाइयों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव घाटोली में शादी समारोह में काम कर रहे हलवाइयों को अचानक करंट लग गया। बताया जा रहा है कि दोनों हलवाई दीवार के साथ लगी लोहे की सीढ़ी को हटा रहे थे। दीवार के साथ की बिजली की लाइन जा रही थी। अचानक सीढ़ी में करंट आ गया। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मृतकों की पहचान राजस्थान के धौलपुर निवासी राम प्रकाश पुत्र मोतीराम, शिवकुमार पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही गांव घाटोली में शादी समारोह कार्यक्रम में हलवाई का काम करने आए हुए थे। दोनों कल ठेकेदार के साथ गांव में आए थे।
विज्ञापन