{"_id":"65d4c054eb20c85d880ad4ea","slug":"jhajjar-tractor-went-out-of-control-and-collided-with-a-tree-driver-died-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: पशु को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: पशु को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक की मौत
Tue, 20 Feb 2024 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 20 Feb 2024 08:38 PM IST
सार
चालक एमपी माजरा से अपने गांव आदूकारी जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के झज्जर में जहाजगढ़ नहर के पास पशु आने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पेड़ से जा टकराया। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आदूकारी निवासी बाबूलाल ने अपना ट्रैक्टर ठीक कराने के लिए दिया हुआ था। वह मंगलवार सुबह एमपी माजरा गांव से अपना ठीक हुआ ट्रैक्टर लेने के लिए आया था। जब वह ट्रैक्टर लेकर वापस जा रहा था तो जहाजगढ़ नहर के पास अचानक ट्रैक्टर के आगे पशु आ गया।
विज्ञापन
बाबूलाल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पेड़ से जा टकराया। वह खुद भी जा गिरा और घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन