फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar topper in state level sports competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, तीनों आयु वर्ग में झज्जर पहले स्थान पर

Wed, 30 Nov 2022 08:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar topper in state level sports competition
झज्जर। संस्कारम पब्लिक स्कूल पटौदा में चल रही 55वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के तीनों आयु वर्ग में झज्जर जिला पहले स्थान पर रहा। विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर मदन चौपड़ा व विशेष अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज रहे। प्रतियोगिता में राज्य के जिलों के 2500 खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में क्रिकेट अंडर-19 लड़के, नेटबॉल अंडर-14,17,19 लड़के व सॉफ्टबॉल अंडर -14 ,17,19 लड़कों के वर्ग की स्पर्धाएं हुई। तीनों आयु वर्ग में झज्जर पहले स्थान पर रहा, अंडर -14 व 19 में हिसार दूसरे और अंडर 17 में गुरुग्राम दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर अंडर-14 में सिरसा, अंडर -17 में पानीपत और अंडर-19 में हिसार रहा। नेटबॉल के अंडर -14 वर्ग में झज्जर पहले स्थान पर रेवाड़ी दूसरे स्थान व सिरसा तीसरे स्थान पर रहा,अंडर -17 वर्ग में सिरसा पहले स्थान पर, हिसार दूसरे स्थान पर व झज्जर तीसरे स्थान पर रहा व अंडर -19 वर्ग में हिसार पहले स्थान पर सिरसा दूसरे स्थान पर व रेवाड़ी तीसरे स्थान पर रह। क्रिकेट अंडर -19 के लड़कों के वर्ग में पहले स्थान पर फतेहाबाद पहले स्थान पर , रोहतक दूसरे स्थान पर और फरीदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी झज्जर मदन चोपड़ा द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed