फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar team tops in baseball competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: बेसबाल प्रतियोगिता में झज्जर की टीम अव्वल

Mon, 23 Sep 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 23 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar team tops in baseball competition
22jjrp19- झज्जर। राज्यस्तरीय खेलों के विजेताओं के साथ मुख्याति​थि। स्त्रोत- ​शिक्षा विभाग
झज्जर। 57वें राज्यस्तरीय स्कूली खेल के तहत दूसरे दिन भी बेसबॉल प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हुए। संस्कारम इंटरनेशनल स्कूल पाटौदा में बेसबाल, अंडर-17 कराटे के खेल केआर मंगलम स्कूल बहादुरगढ़ में आयोजित किए गए। सभी खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जिताने के लिए प्रयास किए।
विज्ञापन

बेसबाल प्रतियोगिता में अंडर-14 का सेमीफाइनल मुकाबला झज्जर ओर रोहतक के बीच हुआ। जिसमें झज्जर की टीम अव्वल रही। दूसरा सेमीफाइनल कैथल और हिसार के बीच हुआ। इसमें कैथल टीम विजयी रही। अंडर-17 के सेमीफाइनल झज्जर और गुरुग्राम के बीच हुआ। इसमें गुरुग्राम टीम विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल हिसार और फतेहाबाद के बीच हुआ, जिसमें फतेहाबाद टीम विजयी रही। अंडर-19 के सेमीफाइनल गुरुग्राम और कैथल के बीच हुआ, जिसमें कैथल टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल झज्जर और सिरसा के बीच हुआ, जिसमें झज्जर टीम विजयी रही। वही अंडर-17 कराटे में 32 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान भारती फतेहाबाद, 36 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान आकांशा फरीदाबाद, 40 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान खुशबू, 44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान वंशिखा ने पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान सोनिका झज्जर, 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान तन्वी, 56 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान अदिवा राई, 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान तमन्ना फतेहाबाद, 64 मन्नत झज्जर, 68 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान यशिका धारीवाल गुरुग्राम, 68 से अधिक भार वर्ग में वर्सीता रहीं।

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने पर उनके साथ आए सभी खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी। इस अवसर पर रामअवतार, प्राचार्य पृथ्वीराज, कृष्ण धनखड़, प्रेम, राजेंद्र प्रिंसिपल, दिलबाग व विजयपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed