फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: Sumit reaches quarter-finals in Asian Games, Manu Bhakar will aim for gold today

झज्जर: एशियन गेम्स में सुमित क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, मनु भाकर आज सोने पर लगाएंगी निशाना

Wed, 27 Sep 2023 10:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर-बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 10:07 AM IST
सार

सुमित नागल झज्जर के जैतपुर गांव के रहने वाले हैं। वहीं झज्जर के गांव गोरिया की गोल्डन गर्ल्स मनु भाकर आज चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स में सोने पर निशाना लगाएंगी।

विज्ञापन
Jhajjar: Sumit reaches quarter-finals in Asian Games, Manu Bhakar will aim for gold today
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में हो रहे एशियन गेम्स में भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। मंगलवार शाम उनकी जीत के साथ ही परिवार में खुशी का माहौल है। सुमित के पिता सुरेश नागल ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। हाल ही में सुमित नागल ने लखनऊ में हुए डेविस कप में भी जीत हासिल की थी। उनके परिवार को भी पूरी उम्मीद है कि सुमित एशिया खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर आएंगे। सुमित नागल झज्जर के जैतपुर गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

Jhajjar: Sumit reaches quarter-finals in Asian Games, Manu Bhakar will aim for gold today
manu bhakar

मनु भाकर आज सोने पर लगाएंगी निशाना
झज्जर के गांव गोरिया की गोल्डन गर्ल्स मनु भाकर आज चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियन गेम्स में सोने पर निशाना लगाएंगी। मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर ने बताया कि मनु भाकर सुबह सोने पर निशाना लगाएगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे विदेश धरती पर अवश्य ही तिरंगा फहराकर भारत को गौरवान्वित करेगी।

 

भारत की मनु भाकर, रिदम सांगवान और ईशा सिंह की 25 मीटर पिस्टल महिला टीम ने पिछले महीने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय टीम 27 सितंबर बुधवार को एशियाई खेलों में इस उपलब्धि को दोहराना चाहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed