फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar-sub station-jhajjar news

बिजली सप्लाई पर रहेगा पुलिस का पहरा

Wed, 29 Jun 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Wed, 29 Jun 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
jhajjar-sub station-jhajjar news
पु‌‌िललिस - फोटो : bureau
प्रदेश में बिजली निगम के 23 सब डिवीजनों के निजीकरण को लेकर प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हो रही है। हड़ताल के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और बिजली सप्लाई में व्यवधान पैदा न हो इसको लेकर प्रशासनिक व निगम अधिकारियों ने विशेष पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस के कड़े पहरे के बीच बिजली सप्लाई जारी रहेगी। यदि किसी ने धारा 144 व अन्य आदेशों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

29 व 30 जून की हड़ताल के दौरान लोगों को किसी तरह का बिजली संकट न झेलना पड़े इसको लेकर टीमें गठित की गई है।

 

मेंटीनेंस स्टाफ को बढ़ा दिया गया है। आउट सोर्सिंग के सहारे काम किया जाएगा। पावर हाउसों पर पुलिस का पहरा रहेगा। ताकि किसी तरह की कोई अव्यवस्था न हो। बिजली निगम के एक्सईएन एसजी वत्स ने बताया कि धारा 144 लगी हुई है। साथ ही एस्मा भी लागू है। निगम परिसर कार्यालय में किसी भी तरह से कोई धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। जो भी कानून का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यदि बिजली कर्मियों को किसी भी तरह से शांति पूर्वक तरीके से धरना देना है तो वे कार्यालय परिसर से 500 मीटर की दूरी पर धरना दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर स्थिति पर नजर रखने के लिए स्पेशल टास्क टीमें बनाई गई हैं। मेंटीनेंस स्टाफ को भी अलर्ट कर दिया गया है। सभी की छुट्टियां कैं सिल की गई है। साथ ही कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कोई भी हैडक्वार्टर छोड़ कर नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


नहीं बंद करेंगे सप्लाई 
ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के सर्कल सचिव जयकंवार छिकारा ने कहा कि उनकी हड़ताल शांतिपूर्वक तरीके से होगी। वे बिजली सप्लाई को किसी भी सूरत में बाधित नहीं करेंगे। यदि कहीं पर फाल्ट आता है तो उसे ठीक नहीं किया जाएगा। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं में यदि दिक्कत आती है तो उसको तुरंत ठीक करवाने में सहयोग करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। वे तो अपने हकों की आवाज के लिए हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य हो रहे हैं। सरकार को 23 सब डिवीजनों के निजीकरण का फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए ताकि निगम में कार्यरत कर्मचारियों को बेरोजगार न होना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पावर हाउस पर पुलिस तैनात
बिजली कर्मियों की 29 व 30 जून की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। आमजन को गर्मी के इस मौसम में किसी तरह से बिजली संकट न झेलना पड़े इसको लेकर सभी पावर हाउसों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एक-एक पावर हाउस पर कई-कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो कि हर स्थिति पर अपनी पैनी निगाह रखते हुए उच्च अधिकारियों से भी संपर्क में रहेंगे। साथ में निगरानी रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed