फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar's team defeated Palwal

झज्जर की टीम ने पलवल को हराया

Sat, 26 Mar 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar's team defeated Palwal
बादली। स्थानीय खेल मैदान में चल रही हरियाणा राज्य फुटबाल चैंपियनशिप में शुक्रवार को झज्जर की टीम ने पलवल को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक कुलदीप वत्स के भाई ईश्वर वत्स ने किया और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। बादली के खेल मैदान और कालेज के खेल मैदान में मैच हो रहे हैं। सभी खिलाड़ियों के रहने का प्रबंध भी किया गया है। शुक्रवार को कांटे के मुकाबले देखने को मिले। कुरुक्षेत्र और पंचकूला के बीच खेले गए मैच ने सभी को आकर्षित किया। मैच का परिणाम पंचकूला के पक्ष में रहा और कुरुक्षेत्र को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पंचकूला ने निर्धारित समय में तीन गोल किए। जबकि कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी एक गोल कर सके। इसके अतिरिक्त जींद ने फरीदाबाद को हराकर मैच जीत लिया। जींद के खिलाड़ियों ने शुरू में ही एक गोल दागकर बढ़त बना ली, लेकिन फरीदाबाद के खिलाड़ी मैच के अंत तक गोल को तरसते रहे।
विज्ञापन

वहीं हिसार ने सिरसा को तीन गोल से हराकर मैच जीत लिया। रोहतक ने यमुनानगर को हराया। जिसमें रोहतक की ओर से दनादन चार गोल किए गए और यमुनानगर की ओर से मात्र एक गोल ही किया जा सका। भिवानी ने रेवाड़ी को हराकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। भिवानी के खिलाड़ियों ने दो गोल किए और रेवाड़ी की ओर से एक भी गोल नहीं किया जा सका। सोनीपत ने महेंद्रगढ़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। सोनीतत ने महेंद्रगढ़ को कड़े मुकाबले में दो गोल से हरा दिया। प्रतियोगिता के सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले 27 मार्च को खेले जाएंगे। शुक्रवार को डीएफए सोनीपत के सचिव नरेश मलिक, कोषाध्यक्ष नरेश वर्मा को आयोजन समिति की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए रेवाड़ी से जसवंत कोच, भिवानी से अध्यक्ष रणबीर और सचिव पवन फोगाट भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed