फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, restriction, jhajjar news

बड़े नोटों पर प्रतिबंध से मचा हड़कंप

Wed, 09 Nov 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Wed, 09 Nov 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, restriction,  jhajjar news
एक हजार के नकली नाेट
शील भारद्वाज
विज्ञापन

बुधवार की रात प्रधानमंत्री द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा से लोगों में हड़कंप मच गया। बाजार बंद हो चुके थे। लोग पेट्रोल पंपों और बैंकों के एटीएम की ओर दौड़ पड़े । आने वाले दो दिन एटीएम बंद रहने की खबर के कारण कोई अपनी जरूरत के लिए रुपये निकालने पहुंचा, कोई बैंकों की रिसीविंग मशीनों पर रुपये जमा कराने पहुंचा तो कोई पेट्रोल खरीदने के बहाने पंपों पर रुपये खपाने पहुंचा।
500 और 1000 रुपये के नोट पर प्रतिबंध लगने और दो दिन तक एटीएम बंद रहने की खबर मिलते ही वे लोग सक्रिय हो गए, जिनक ो पैसे की जरूरत थी अथवा जिनके पास 500 और 1000 रुपये के नोट रखे थे। इन बड़े नोटों को बैंकों में जमा कराने की कोशिश की जाने लगी। सदर थाने के सामने स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर की ई-लाबी में देर रात तक भीड़ लगी रही। यहां रुपये निकालने के साथ-साथ रुपये जमा कराने की मशीनें भी लगी हैं। इसलिए यहां सबसे ज्यादा भीड़ रही।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 35 बैंक शाखाएं और 50 से ज्यादा एटीएम हैं। सबसे ज्यादा बैंक और एटीएम इसी रोड पर हैं। लेकिन यहां एचडीएफसी बैंक को छोड़ सभी बैंकों के एटीएम बंद थे। इसलिए ग्राहकों को यहां से बैरंग लौटकर शिव चौक या थाने के सामने पहुंचना पड़ा। शिव चौक स्थित एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के एटीएम में बहुत लोग पैसे निकालने पहुंचे। अमर उजाला प्रतिनिधि को एक परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन



पेट्रोल पंपों पर रात को ही लगी भीड़
अपने बड़े नोटों को खपाने के लिए पेट्रोल पंपों पर भी काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने कारों, बाइकों, स्कूटरों व ट्रकों में भी डीजल/पेट्रोल भरवाया। एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन सुनील ने स्कूटी में पेट्रोल भरने से पहले उसकी मालिक महिला को खुले पैसे देने को कहा तो उसने 1000 रुपये का नोट थमा दिया। तमाम ग्राहकों ने बड़े नोट दिए। दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप की अब से पहले हर रोज 24 घंटे में करीब 1500 लिटर डीजल और इतने ही पेट्रोल की बिक्री होती थी। लेकिन बुधवार रात को ही दोनों की बिक्री मिलाकर 10,000 लिटर से ज्यादा हुई।


आप ने की निंदा
आम आदमी पार्टी के शमशेर सिंह जून ने सरकार के इस फैसले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस फरमान से आम जनता परेशान होगी। व्यापारी वर्ग भी बहुत परेशान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed