फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Jhajjar: People of Nivada village boycotted the election

झज्जर: निवादा गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, सिर्फ एक वोट पड़ा, इस वजह से है नाराजगी

Mon, 31 Oct 2022 03:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 03:22 AM IST
सार

मुंडाहेड़ा गांव ने पंचायत समिति के लिए समर्थन मांगा तो निवादा वाले ने नहीं दिया। 814 वोट वाले निवादा गांव से सिर्फ एक बुजुर्ग ने ही मतदान किया। पांच बार से मुंडाहेड़ा गांव से पंचायत समिति का सदस्य चुना जा रहा था। इस बार निवादा गांव ने मांगा था।

विज्ञापन
Jhajjar: People of Nivada village boycotted the election
निवादा गांव के लोगों ने किया बहिष्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साल्हावास पंचायत समिति के वार्ड नंबर 10 में पड़ने वाले निवादा गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। 814 वोट वाले गांव से सिर्फ एक बुजुर्ग न ही मतदान किया। दरसल इस वार्ड में दो गांव निवादा और मुंडाहेड़ा पड़ते हैं। पिछली पांच बार से मुंडाहेड़ा गांव का ही पंचायत समिति सदस्य चुना जा रहा था। इस बार निवादा वालों ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा, मुंडाहेड़ा वालों ने कोई जवाब ही नहीं दिया। जिससे नाराज निवादा वालों ने चुनाव का बायकॉट कर दिया।

विज्ञापन


निवादा व मुडाहेड़ा गांव पंचायत समिति के वार्ड नंबर दस में पड़ते हैं। दो योजना पहले तक कोहंद्रावाली गांव भी इस पंचायत समिति में पड़ता था, लेकिन यह गांव केवल निवादा व मुुंडाहेड़ा गांव बच गए थे। निवादा गांव में 814 वोट हैं। वहीं, करीब 3700 मतों वाले मुंडाहेड़ा गांव में मतदान सामान्य रूप से हुआ है।
विज्ञापन

 
 ग्रामीणों का कहना है गांव के लोगों ने नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले मुंडाहेड़ा गांव के लोगों से कहा था कि इस बार वे निवादा गांव को समर्थन दें ताकि उनके गांव के प्रत्याशी को भी मौका मिल सके। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला और इस गांव के चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद निवादा गांव से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। लोगों ने जिला परिषद के 13 नंबर वार्ड के पार्षद पद व पंचायत समिति के 10 नंबर वार्ड के चुनाव के लिए मतदान ही नहीं किया। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पंचायत समिति अलग करने के लिए भी प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की गई थी, लेकिन वह भी अलग नहीं हुई।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे गांव
चुनाव के बहिष्कार की सूचना मिलतेे ही साल्हावास के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उमेद सिंह, हलका पटवारी सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मतदान के लिए अपील की लेकिन उनकी हर बात को ग्रामीणों ने अनसुना कर दिया। 

धूप सिंह ने किया मतदान
निवादा गांव के धूप सिंह ने मात्र एक वोट डाला है। उनका कहना है कि करीब 15 साल पहले उन्होंने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। उस समय उनके परिवार केे तीन लोगों ने ही उनके पक्ष में मतदान किया था। इस वजह से उन्होंने मतदान किया है। मताधिकार को प्रयोग करना उनका अधिकार है। 


सभी प्रकार की व्यवस्थाएं देना प्रशासन का काम था, मतदान करना न करना दोनों गांवों का आपसी मामला था। अगर ग्रामीणों ने कोई ज्ञापन दिया होगा तो वह सरकार को भेज दिया जाएगा। - शक्ति सिंह, उपायुक्त, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed