{"_id":"65d3cc0e08821d97600bed14","slug":"jhajjar-news-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-105621-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नवीन बने जो जीता वही सिकंदर के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नवीन बने जो जीता वही सिकंदर के विजेता
Tue, 20 Feb 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने नोएडा ग्रैंड मैराथन संस्था के साथ मिलकर संयुक्त रूप से सेक्टर-9 में जो जीता वही सिकंदर टाइटल के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। धावक नवीन राणा ने दौड़ जीतकर यह टाइटल अपने नाम किया। महिलाओं में प्रो. सुषमा सहरावत और बच्चों में अक्साईनी अव्वल रही। 50 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में ब्रह्मप्रकाश मान ने बाजी मारी। सभी को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
यह चैलेंज 14 जनवरी से 4 फरवरी तक चला था। जिसमें 300 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। हालांकि 90 धावक ही इस चैलेंज को लगातार 21 दिन तक कर पाए। इनके विजेताओं की घोषणा की गई। चयनित कोर टीम सदस्य प्रवीन सांगवान, शक्ति राणा, बादल तेवतिया, सुरेंद्र दलाल, सिकंदर लांबा, राकेश डबास इनकी एक्टिविटी को जांचते हैं और उनकी रोज की रनिंग एक्टिविटी लीडर बोर्ड पर अपडेट हो जाती। इसमें नवीन राणा ने सबसे ज्यादा किलोमीटर तय करके टाइटल जो जीता वही सिकंदर का टाइटल अपने नाम किया। गुलाब सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
तीसरा स्थान सरनाम सिंह बघेल ने पाया। महिला वर्ग में प्रो. सुषमा सहरावत ने पहला, किरण नरूला ने दूसरा और डॉ. किरण छिल्लर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ब्रह्मप्रकाश ने पहला, जगदीश राठी ने दूसरा और रणबीर सांगवान ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बच्चों में अक्साईनी ने राइजिंग स्टार का खिताब जीता। एनके शर्मा ने 65 प्लस आयु में रोज 3 किलोमीटर की रन करके मोटिवेशनल रनर का खिताब जीता। नवनीत दलाल ने कंसिसटेनट रनर का टाइटल जीता। 21 दिन के चैलेंज में रमेश शर्मा, नीरज छिल्लर ने 200 किलोमीटर से ऊपर कर सिल्वर कैटेगरी में व पुष्कर, नरेन्द्र जांगड़ा ने 150 किलोमीटर से ऊपर कर सिल्वर कैटेगरी में अपनी जगह बनाई। ब्रांज कैटेगरी में ग्रीस, रत्नेश, भूषण, नमीत, रोहतास समेत अन्य ने अपनी जगह बनाई। चेलेंज का परिणाम सेक्टर-9ए मार्केट में किया गया। इस दौरान विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि इस साल इसकी अवधि 21 दिन रखी गई। जिसमें कम से कम प्रतिदिन तीन किलोमीटर की रनिंग कर ऐप पर रिकॉर्ड करना था। इसका मकसद लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए बहादुरगढ़ रनर ग्रुप ने नोएडा ग्रैंड मैराथन संस्था के साथ मिलकर इसका आयोजन किया