फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, news, bhukhal, jhajjar

बीजेपी सरकार में प्रदेश को श्राप लगा : भुक्कल

Sun, 10 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 10 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, news, bhukhal, jhajjar
राजनीत‌ि - फोटो : buraeau
जिले की करीब 1500 एकड़ फसल बर्बाद हो गई, लेकिन कृषि मंत्री पीड़ित किसानों से मिलने नहीं आए। यह बात शनिवार को यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने झज्जर के मातनहेल गांव में जेएलएन टूटने से हुई बर्बाद फसल का जायजा लेने के दौरान कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कृषि मंत्री उनके विधान सभा क्षेत्र में कोई किसानों से मिलने नहीं आए वरना पता नहीं वो क्या उलटा सीधा बयान देकर जाते यहां से। क्योंकि इससे पहले भी वो प्रदेश की बर्बादी पर उलटा सीधा बोल चुके हैं। उन्होंने कृषि मंत्री की चुटकी लेते हुए कहा कि जब प्रदेश में आपदा आती है, तब उनका नाचने का मन करता है। झज्जर शहर की विधायक व कांग्रेस सरकार में पूर्व शिक्षा मंत्री रही गीता भुक्कल ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सूबे के सीएम से लेकर वित्त मंत्री व कृषि मंत्री के अलावा सरकार के तमाम नेताओं पर पूर्व शिक्षा मंत्री ने जमकर भड़ास निकाली। भुक्कल ने शनिवार को पीड़ित किसानों से मुलाकात की। भुक्कल ने किसानों के लिए सरकार से प्रति एकड़ 20 हजार रूपये मुआवजे की मांग की। 
विज्ञापन


कहा, वित्त मंत्री का घर बना म्यूजियम
उन्होंने कहा कि सरकार के कृषि मंत्री द्वारा शुरू से ही उनके विधान सभा क्षेत्र के साथ भेदभाव किया गया है। पहले भी झज्जर विधान सभा क्षेत्र के कई गांव के किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया और अब यही हालात बने हुए हैं। गीता भुक्कल यही नहीं रुकी उन्होंने प्रदेश के वित्त मंत्री पर भी जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री ने अपने घर को म्यूजियम बनाकर रख दिया। बीजेपी का हर मंत्री व संासद केवल उन्हीं के घर में हुए नुकसान को देखने जाता है, जबकि पूरा प्रदेश जलकर राख हो गया। कोई भी मंत्री या संासद पीड़ित लोगों के घर जाकर उनका हाल-चाल नहीं पूछ रहे हैं। उन्होेंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस के कार्यकाल में बनाए गए प्रदेश के सबसे बडे बस स्टैंड का उद्घाटन कर वाहवाही तो लूट ली, लेकिन हिंसा के दौरान जले पूरे शहर के एक भी पीड़ित से मुख्यमंत्री नही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे पूरे शहर के लोगों में नाराजगी है। गीता भुक्कल ने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है तब से मानो प्रदेश को श्राप सा लग गया है। आज प्रदेश बर्बादी के कगार पर जा पहुंचा है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्री प्रदेश के हित की सोचने की बजाए केवल अपने हित की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed