फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar, news, beri rally, jhajjar

बेरी रैली देगी विकास को नया आयाम : वीर कुमार

Sun, 20 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर Updated Sun, 20 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
jhajjar, news, beri rally,  jhajjar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
बेरी में आज होने वाली भाजपा की विकास रैली हलके के विकास को नया आयाम देगी। हलके के विकास का खाका तैयार कर लिया गया है। जिसे रैली में लोगों के सामने रखा जाएगा। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने रैली स्थल का जायजा लेने से पूर्व मीडिया के रूबरू होकर कही। 
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पूरे राज्य का समान विकास करने का वादा किया था। जिसे पूरा करने के लिए भाजपा प्रदेश के हर हलके में विकास रैली कर रही है। अब तक हरियाणा भर में 78 हलकों में पार्टी की तरफ से रैलियां की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सबका विकास-सबका साथ की नीति पर चल रही है। फिर चाहे किसी हलके में पार्टी का विधायक हो या न हो, सरकार हर हलके का समान विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन

यादव ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रैली में पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्वयं के साधनों से भाग लेंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर उनकी जिम्मेदारियां तय कर दी गईं हैं। इस दौरान रैली के संयोजक विक्रम कादयान ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सिर्फ झूठे वादों के सहारे बेरी की जनता को बरगलाया है और हलके में पेयजल की समस्या के साथ गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याएं भी बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि हलके की 52 पंचायतों व नगरपालिका के पार्षदों से विचार कर हलके की समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र तैयार किया गया है। जिसे मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा और सभी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री घोषणाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से बेरी में महिला कॉलेज, डीघल में महिला बहुतकनीकी संस्थान, दुल्हेड़ा में महिला आईटीआई, सड़कों का निर्माण, लकड़िया गांव में पशु विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र, बेरी बस स्टैंड के सामने फुटओवर ब्रिज, धांधलान गांव में दस एकड़ में सोलन प्लांट व बेरी के बस अड्डे का बाहर स्थानांतरित करने जैसी मांग की जाएगी, ताकि हलके के विकास को गति मिल सके और लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल, जिला प्रवक्ता नरेंद्र आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed