{"_id":"6712a1439f01022d550b9192","slug":"jhajjar-municipal-council-team-and-police-reached-the-main-market-found-encroachment-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: मुख्य बाजार पहुंची नप टीम और पुलिस, अतिक्रमण नहीं हटाया तो अब जब्त होगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: मुख्य बाजार पहुंची नप टीम और पुलिस, अतिक्रमण नहीं हटाया तो अब जब्त होगा सामान
Fri, 18 Oct 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:26 PM IST
सार
मुख्य बाजार में पहुंचते ही नप और यातायात पुलिस टीम का सामना जाम से हुआ। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। दुकानदार और रेहड़ी वालों को खुद सामान हटाने का समय दिया गया है। यातायात पुलिस दुकानों के बाहर खड़े वाहन भी जब्त करेगी।
विज्ञापन
मुख्य बाजार में दुकान के बाहर लगी फड़ को हटाने की कहते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। हरियाणा के झज्जर में बाजारों में भीड़ के साथ अतिक्रमण की समस्या भी बढ़ रही है। बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के चलते शुक्रवार दोपहर एक बजे नगर परिषद और यातायात पुलिस की टीम मुख्य बाजारों में पहुंची। टीम मुख्य बाजार में घुसी तो पूरे बाजार में बड़े वाहनों के अलावा दुपहिया वाहन अवैध रूप से खड़े थे।
विज्ञापन
पूरे बाजार में जाम की स्थिति बनी थी। पुलिस टीम ने जाम खुलवासा। अफसरों ने दुकानदार व अतिक्रमण करने वालों को एक दिन का समय देकर चेताया कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो शनिवार को अतिक्रमण की जद में आने वाला सामान जब्त कर लेगी और कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
नगर परिषद व यातायात पुलिस की टीम ने अभियान की शुरुआत छिकारा चौक से की। यहां से पुराना बस अड्डा, आंबेडकर चौक, नेताजी सुभाष चौक, डायमंड चौक, हनुमान मंदिर से देवी बर्फी भंडार तक पैदल घूमकर दुकानदार व फड़ वालों को चेतावनी दी कि वह अतिक्रमण नहीं करे। इसका नेतृत्व नगर परिषद के दरोगा मुकेश सोनी, ट्रैफिक पुलिस से एसआई दिलबाग सिंह ने किया। दोनों अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि आज सभी को केवल चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
शनिवार को अतिक्रमण करने वालों का सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी दुकानदारों व फड़ वालों की होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी दुकान के बाहर बाइक या अन्य वाहन खड़ा मिलेगा तो उसका भी चालान किया जाएगा। इसलिए दुकानों के बाहर वाहन भी खड़ा नहीं करें। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी दरोगा मुकेश सोनी ने बताया कि आज सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वह अतिक्रमण हटा ले अन्यथा शनिवार को अभियान चलाकर सामान जब्त कर लिया जाएगा।
पहले सामान हटाया, फिर रख लिया
पुलिस व नगर परिषद की टीम को आता देखकर अधिकतर दुकानदारों व फड़ वालों ने सड़क पर रखा सामान समेटकर हटा लिया, लेकिन जैसे ही टीम वापस गई तो दुकानदारों व फड़ वालों ने अपना सामान दोबारा से रखकर अतिक्रमण कर लिया।
दिवाली तक अभियान न चलाएं : व्यापार मंडल
नगर परिषद व यातायात पुलिस के चेतावनी देकर लौटते ही दुकानदार एकत्रित होकर व्यापार मंडल के प्रधान से मिले। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन चल रहा है। उन्होंने त्योहारों तक अभियान न चलाने की मांग की। इस पर व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा से उपायुक्त शक्ति सिंह से दूरभाष पर बातचीत की और दीपावली तक अतिक्रमण अभियान नहीं चलाने की मांग की। इस पर डीसी ने बताया कि अतिक्रमण के कारण बाजार में जाम की समस्या बढ़ गई है, इसलिए अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में व्यापारी सोमवार को जिला नगर आयुक्त से मिलेंगे।
दुकानों के बाहर वाहन खड़ा न हीं करे। इस कारण जाम लगता है। यदि ऐसा करता मिलता है तो उस वाहन का चालान किया जाएगा। -दिलबाग सिंह, एसआई, याताया पुलिस