फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   jhajjar-metro-jhajjar news

मेट्रो परियोजना का 80 फीसदी सिविल वर्क पूरा

Wed, 29 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर Updated Wed, 29 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
jhajjar-metro-jhajjar news
मेट्राो - फोटो : bureau
इलाके के लोगों का मेट्रो रेल सेवा शुरू होने का सपना पूरा होने में अब ज्यादा लंबा वक्त नहीं लगेगा। मुंडका-बहादुरगढ़ मेट्रो परियोजना का काम आजकल बहुत तेजी से चल रहा है। करीब 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि इस रूट पर आगामी नौ महीने में मेट्रो फर्राटा भरने लगेगी।
विज्ञापन


जल्द दूर होगी बाधा
दिल्ली के मुंडका से बहादुरगढ़ के सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो रेल सेवा जल्द शुरू करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से दिन रात काम चल रहा है। लगभग सभी पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। गार्डर लग चुके हैं। पैरापीट लगाने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। एलिवेटिड मार्ग पर ट्रैक बिछाने का काम शुरू नहीं हुआ है। यह सदभाव कंपनी नहीं दूसरी कंपनी करेगी। कुछ जमीन मालिकों की याचिका पर हाई कोर्ट द्वारा स्थगनादेश दिए जाने से हालांकि काम में थोड़ी बाधा आई है। ये लोग बहुत कम मुआवजे पर एमआइई स्टेशन से डिपो जाने वाली लाइन के लिए अपनी जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। मगर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या का समाधान जल्द निकाल लिया जाएगा और मेट्रो परियोजना के स्थगित कार्य को शीघ्र शुरू कराया जाएगा। डीएमआरसी सूत्रों का दावा है कि इस लाइन के लिए 80 फीसदी से ज्यादा सिविल वर्क पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


इस लाइन के सभी सातों स्टेशनों का ढांचा लगभग तैयार हो चुका है। अंतिम स्टेशन सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन का 80 फीसदी काम निपट चुका है। इसी तरह बस स्टैैंड वाले स्टेशन का 70 फीसदी और एमआइई स्टेशन का 60 फीसदी सिविल वर्क पूरा हो चुका है। कुल 11 किलोमीटर, 182 मीटर लंबे इस एलिवेटिड मेट्रो मार्ग पर सात स्टेशन बन रहे हैं। बहादुरगढ़ में बन रहे तीन स्टेशनों से शहर, आसपास के गांवों के अलावा सांपला और रोहतक से दिल्ली जाने वाले लोगों को भी लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन
इस स्टेशन से ओमेक्स, सेक्टर-2, 6, 7, सराय औरंगाबाद, पीडीएम, कसार, सांखोल, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, मांडोठी, टांडाहेड़ी, बराही व आसौदा से आने वाले लोगों क ो लाभ होगा। रोहद, सांपला व रोहतक से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।


बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन
इस स्टेशन से पुराने शहर, जटवाड़ा, मेन बाजार, नजफगढ़ रोड, अनाज मंडी, झज्जर रोड, माडल टाउन, परनाला, वेदांत नगर, रामनगर, अग्रवाल कालोनी, लाइन पार, रेलवे रोड, बराही रोड, नेहरू पार्क, टीचर कालोनी, धर्मपुरा आदि।


एमआइई मेट्रो स्टेशन
बहादुरगढ़ बस स्टैंड और टीकरी बार्डर के बीच बन रहे इस मेट्रो स्टेशन का सबसे ज्यादा लाभ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के लोगों को होगा। छोटूराम नगर, सेक्टर-9 व 9ए और विवेकानंद नगर व धर्मविहार के लोगों को भी एमआइई मेट्रो स्टेशन नजदीक पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed